,

दीपिका @49: शाहरुख के साथ फिल्में हिट, सलमान की फिल्मों को छोड़ा, रिलेशनशिप भी चर्चा में…

- Advertisement -
Ad imageAd image
Deepika @49: Hit films with Shahrukh, left Salman's films, relationship also in discussion...

राम लीला, पद्भामावत, यह जवानी है दीवानी जैसी शानदार फिल्में देने वाली दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन है। 5 जनवरी 1986 को जन्मी दीपिका हाल ही में मां बनी है। अपना बर्थडे दीपिका ने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। उनके जन्मदिन पर दुनिया भर से उनके लिए शुभकामनाएं आ रही है।बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक वर्सटाइल एक्ट्रेस हैं, अब तक के करियर में उन्होंने हर तरह के किरदार किए हैं, बॉक्स ऑफिस पर उनकी अधिकतर फिल्में भी सफल रही हैं। आईये जानते है बॉलीवुड की लीला दीपिका पादुकोण की कहानी।


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मुलाकात राम लीला के सेट पर हुई थी। दोनों ने कई सालों तक डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। दोनों इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक है। जहां रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग और एनर्जी के लिए जाने जाते है तो वहीं दीपिका का नाम सुनते ही दर्शकों के मन में एक खूबसूरत, टैलेंटेड एक्ट्रेस की इमेज बन जाती है। इस इमेज को बनाने के लिए दीपिका पादुकोण ने काफी मेहनत की है। अपने अब तक करियर में कई एक्टर्स के साथ काम चुकींं दीपिका, सलमान के साथ पर्दे पर नजर नहीं आईं। आखिर इसकी क्या वजह है? साथ ही शाहरुख क्यों उन्हें बार-बार अपनी फिल्मों में लेते हैं? करियर से हटकर दीपिका की पर्सनल लाइफ भी उतार-चढ़ावों से भरी रही, लेकिन अब वह एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

सलमान खान के साथ नहीं की फिल्म
सलमान खान हमेशा से ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्मों में काम करना चाहते थे। जब दीपिका मॉडलिंग किया करती थीं, तब सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म का ऑफर दिया था, तब दीपिका को फिल्मों में आने का मन नहीं था। इस ऑफर के दो साल बाद दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से एंट्री ली। बाद में भी कई बार सलमान खान ने अपनी फिल्मों के ऑफर दीपिका पादुकोण को दिए लेकिन उन्हें वे किरदार पसंद नहीं आए। ऐसे में कभी संयोग ही नहीं बना कि सलमान और दीपिका पादुकोण एक फिल्म में काम कर सकें। सलमान खान की इतनी फिल्मों के ऑफर ठुकराने के बाद भी दीपिका के उनके साथ काफी अच्छे हैं। वह सलमान खान की बहुत रिस्पेक्ट करती हैं।

शाहरुख के साथ जोड़ी जनता ने की पसंद
शाहरुख खान के साथ दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड में की। आगे भी दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आए। फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ हालिया फिल्में हैं, जिनमें दीपिका और शाहरुख की जोड़ी नजर आईं। दर्शकों को काजोल के बाद शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण के साथ पर्दे पर अच्छे लगते हैं। इन दोनों की अधिकतर फिल्में हिट रही हैं।

रिलेशनशिप भी रहे चर्चा में

करियर से हटकर दीपिका के रिलेशनशिप की बात की जाए तो उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ा। इनमें रणबीर कपूर, सिद्धार्थ माल्या, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी जैसे नाम शामिल रहे। रणबीर कपूर के साथ तो दीपिका का रिश्ता लंबा चला, लेकिन बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं। फिर दीपिका पादुकोण की जिंदगी में रणवीर सिंह की एंट्री हुई, दोनों ने छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया। साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। पिछले साल यानी 2024 में रणवीर सिंह और दीपिका के घर एक नन्ही परी आईं, दोनों ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है।


इन फिल्मों ने बदली दीपिका की इमेज
करियर के शुरुआती दौर में दीपिका पादुकोण ने ग्लैमर्स रोल किए, वह हीरो की लव इंट्रेस्ट ही बनती रहीं। फिर दीपिका पादुकोण ने ‘पीकू’ और ‘पद्मावत’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्में कीं, इन फिल्मों ने दीपिका की इमेज को काफी हद तक बदल दिया, वह एक वर्सटाइल एक्ट्रेस बन गईं।

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर

Kolkata Car Accident: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, महिला की मौत

Kolkata Car Accident पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन इलाके में कार

इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ पीछे

Awarapan 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026

Balochistan में पाकिस्तानी हवाई हमलों का दावा, 30 नागरिकों की मौत; F-16 से बमबारी का आरोप

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना और बलूच विद्रोही संगठनों के बीच

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद मलबे में मिला नवजात, कई लोगों की मौत

Colombia: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और

बेंगलुरु जेल में Prajwal Revanna की बैरक से Android फोन बरामद, अधिकारी निलंबित

Prajwal Revanna: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में बंद पूर्व सांसद

PM Modi ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, पुरुषार्थ और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 3

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP के

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से