Report by: Rajesh Sahu
Balod: बालोद जिले के NH-930 के किनारे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने आज सुबह से बुलडोजर अभियान शुरू कर दिया है। पिछले माह प्रशासन द्वारा मुख्यमार्ग किनारे संचालित व्यवसायियों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था।
Balod: अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
व्यवसायियों को 1 मार्च 2026 तक अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था। आदेश की अनदेखी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने आज सुबह से कार्यवाही शुरू कर दी है। अभियान में प्रशासन की टीम अलग-अलग टुकड़ों में सक्रिय है।
Balod: दुकानदारों की प्रतिक्रिया
सुबह करीब 6 बजे से अभियान शुरू होने के बाद मौके पर लोगों और दुकानदारों की भीड़ जुट गई। कुछ स्थानों पर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली।
Balod: अभियान का रूट और सुरक्षा
अतिक्रमण हटाने का अभियान बालोद जिला मुख्यालय के गंजपारा से जेल तक चलाया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अभियान जारी रहेगा और किसी को भी रुकावट डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Balod: संभावित विरोध और प्रशासन की तैयारियाँ
आज के अभियान को लेकर व्यापारियों का विरोध भी होने की संभावना है। प्रशासन ने इस बात का ध्यान रखते हुए पूरी तैयारी कर रखी है ताकि अभियान सुचारू और सुरक्षित रूप से चल सके।
read also: Gurugram में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल





