MP Budget 2026 Live : सीएम डॉ मोहन यादव सरकार का मेगा बजट: लाड़ली बहनों से किसान-युवा तक सौगातों की बरसात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Budget 2026 Live

MP Budget 2026 Live : हर वर्ग को राहत, विकास को रफ्तार, मध्यप्रदेश में विकास का महाबजट पेश


Contents
MP Budget 2026 Live : हर वर्ग को राहत, विकास को रफ्तार, मध्यप्रदेश में विकास का महाबजट पेशMP Budget 2026 Live : किसानों पर फोकस: बीमा, सोलर पंप से प्राकृतिक खेती तक बड़ा पैकेजMP Budget 2026 Live : तीर्थ दर्शन से संस्कृति तक: आस्था योजनाओं को बजट में बलMP Budget 2026 Live : पुलिस बल को मजबूती: 22,500 पदों पर भर्ती, 11 हजार नए आवासMP Budget 2026 Live : किसानों को दोहरी ताकत: सालाना ₹12,000 की सीधी सहायताMP Budget 2026 Live : ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगा बूस्ट: ₹21,630 करोड़ का प्रावधानMP Budget 2026 Live : जनधन योजना से मजबूत हुआ वित्तीय समावेशनMP Budget 2026 Live : युवाओं के लिए ‘उद्यम’ और ‘IT’ का नया कॉरिडोरMP Budget 2026 Live : किस सेक्टर को बजट में क्या मिला ?MP Budget 2026 Live : लाड़ली बहना योजना के लिए 23 हजार करोड़ का प्रावधानMP Budget 2026 Live : वित्त मंत्री पेश कर रहे हैं बजट, सौगातें आ रही हैं फटाफटMP Budget 2026 Live : किसानों को समर्पित बजटMP Budget 2026 Live : वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश कर रहे हैं बजटMP Budget 2026 Live : सदन में पहली बार पेपरलेस बजटMP Budget 2026 Live : हमारी सरकार जनता की सरकार है : वित्त मंत्री देवड़ा

2 months agoFebruary 18, 2026 12:39 pm

MP Budget 2026 Live : किसानों पर फोकस: बीमा, सोलर पंप से प्राकृतिक खेती तक बड़ा पैकेज

प्रदेश बजट में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं
पीएम फसल बीमा योजना के लिए ₹1,299 करोड़ का प्रावधान।
सीएम कृषक उन्नति योजना हेतु ₹5,500 करोड़ निर्धारित।
6.69 लाख किसानों को ₹337 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी।
वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित किया गया।
1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का लक्ष्य।

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि ₹3,000 करोड़ की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे सिंचाई में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और बिजली खर्च में कमी आएगी।

किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष ₹12,000 की सहायता दी जा रही है। भावांतर योजना की सफलता के बाद अन्य राज्यों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। साथ ही जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए 21.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पंजीकृत किया जा चुका है। यह बजट कृषि क्षेत्र को आधुनिक, आत्मनिर्भर और लाभकारी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

2 months agoFebruary 18, 2026 12:39 pm

MP Budget 2026 Live : तीर्थ दर्शन से संस्कृति तक: आस्था योजनाओं को बजट में बल

वित्त मंत्री ने बताया कि धार्मिक एवं सामाजिक पहल को प्रोत्साहन देने के लिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के तहत ₹50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस राशि से वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद लोगों को प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके साथ ही धर्म और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए सरकार ने ₹2,055 करोड़ का अलग बजट निर्धारित किया है, ताकि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए उसे नई दिशा दी जा सके।

2 months agoFebruary 18, 2026 12:39 pm

MP Budget 2026 Live : पुलिस बल को मजबूती: 22,500 पदों पर भर्ती, 11 हजार नए आवास

वित्त मंत्री देवड़ा ने जानकारी दी कि प्रदेश के पुलिस विभाग में 22,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिससे कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए 11,000 नए आवास निर्मित किए गए हैं, ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इसके अतिरिक्त सरकार ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक निर्णय लेते हुए 1 अप्रैल 2026 से परिवार पेंशन योजना के तहत तलाकशुदा पुत्री को भी परिवार पेंशन का लाभ देने का फैसला किया है।

2 months agoFebruary 18, 2026 12:34 pm

MP Budget 2026 Live : किसानों को दोहरी ताकत: सालाना ₹12,000 की सीधी सहायता

वित्त मंत्री ने खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि प्रदेश के किसान परिवारों को ‘किसान सम्मान निधि’ और ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ के तहत संयुक्त रूप से प्रतिवर्ष ₹12,000 की आर्थिक मदद दी जा रही है। यह राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंचाई जा रही है, जिससे छोटे और सीमांत किसानों को खाद, बीज और अन्य कृषि जरूरतों की पूर्ति में बड़ी राहत मिल रही है।

MP Budget 2026 Live : लाड़ली बहना योजना को ऐतिहासिक मजबूती: ₹23,882 करोड़ का प्रावधान

नारी सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए ₹23,882 करोड़ की बड़ी राशि निर्धारित की है। इस योजना से वर्तमान में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पंजीकृत महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

वित्त मंत्री ने स्पष्ट कहा कि हर महिला को न्याय और सम्मान दिलाना सरकार की प्रतिबद्धता है। यह बजटीय प्रावधान महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

2 months agoFebruary 18, 2026 12:32 pm

MP Budget 2026 Live : ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगा बूस्ट: ₹21,630 करोड़ का प्रावधान

प्रदेश में गांव-गांव तक बेहतर सड़क संपर्क सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मजरा–टोला सड़क योजना’ के अंतर्गत ₹21,630 करोड़ की बड़ी राशि स्वीकृत की है। इस पहल से दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़कर आवागमन, व्यापार और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

MP Budget 2026 Live : सिंहस्थ 2028 की तैयारी शुरू, राज्य बजट में विशेष फंड का प्रावधान

उज्जैन में आयोजित होने वाले आगामी सिंहस्थ कुंभ को लेकर सरकार ने अभी से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्र बजट में अलग आवंटन नहीं मिलने के बाद राज्य सरकार ने अपने बजट में ही सिंहस्थ से जुड़े बुनियादी ढांचे और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विशेष प्रावधान किए हैं। वित्त मंत्री ने लक्ष्य तय किया है कि आयोजन से संबंधित अधिकांश प्रमुख निर्माण कार्य वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान ही पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित हो सकें।

2 months agoFebruary 18, 2026 12:30 pm

MP Budget 2026 Live : जनधन योजना से मजबूत हुआ वित्तीय समावेशन

वित्त मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत मध्य प्रदेश में अब तक 4.61 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं। इस पहल ने प्रदेश के गरीब और वंचित वर्ग तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाकर आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

MP Budget 2026 Live : जनजातीय अंचलों के विकास को बड़ी सौगात

सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए विशेष बजट प्रावधान किया है। प्रदेश के 11,277 जनजातीय गांवों के विकास हेतु ₹793 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है। इस कदम से दूरस्थ और पिछड़े इलाकों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं और विकास योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

2 months agoFebruary 18, 2026 12:25 pm

MP Budget 2026 Live : युवाओं के लिए ‘उद्यम’ और ‘IT’ का नया कॉरिडोर

एमपी खुद को देश के ‘युवा प्रदेश’ के रूप में स्थापित कर रहा है। वित्त मंत्री ने बताया कि ‘उद्यम क्रांति योजना’ के माध्यम से अब तक 16,451 युवाओं को लोन दिया जा चुका है। प्रदेश में औद्योगिक और आईटी पार्क विकसित करने के लिए 19,300 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है। पिछले 2 साल में प्रदेश को ₹33 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होंगे।

MP Budget 2026 Live : बच्चों के पोषण के लिए पैक्ड दूध वितरण की शुरुआत होगी

कुपोषण पर प्रहार करते हुए मोहन सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब राज्य के क्लास 8 तक के छात्रों को शासकयी विद्यालयों में टेट्रा पैक में दूध मुहैया कराया जाएगा। इससे न केवल बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि दूध के सुरक्षित भंडारण में भी आसानी होगी।

2 months agoFebruary 18, 2026 11:52 am

MP Budget 2026 Live : किस सेक्टर को बजट में क्या मिला ?

श्रम विभाग के लिए 1335 करोड़ का प्रावधान

महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 23 हजार करोड़

खेल विभाग को 815 करोड़ का प्रावधान

छात्रवृत्ति के लिए 986 करोड़ का प्रावधान

पीएमश्री योजना 530 करोड़ का प्रावधान

सड़क निर्माण 12490 करोड़ का प्रावधान

मछली उत्पादन के लिए 412 करोड़

सिंचाई योजनाओं के लिए 14 741 करोड़ का प्रावधान

सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं 2857 करोड़ का प्रावधान

दिव्यांगों के लिए 2857 करोड़ का प्रावधान

औद्योगिक निवेश रोजगार के लिए 3500 करोड़ का प्रावधान

2 months agoFebruary 18, 2026 11:48 am

MP Budget 2026 Live : लाड़ली बहना योजना के लिए 23 हजार करोड़ का प्रावधान

सरदार पटेल कोचिंग योजना का प्रस्ताव : वित्त मंत्री देवड़ा

छात्रों के लिए 4 लाख 81 हजार साइकिलें देने का प्रावधान : वित्त मंत्री देवड़ा

प्रति गौवंश को अब 20 की बजाय 40 रुपए दिए जाएंगे : वित्त मंत्री देवड़ा

2 months agoFebruary 18, 2026 11:41 am

MP Budget 2026 Live : वित्त मंत्री पेश कर रहे हैं बजट, सौगातें आ रही हैं फटाफट

देवी अहिल्या बाई लोक के लिए विकास कार्य प्रारंभ : वित्त मंत्री देवड़ा

रोलिंग बजट पेश करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य : वित्त मंत्री देवड़ा

प्राकृतिक खेती को सरकार बढ़ावा दे रही है : वित्त मंत्री देवड़ा

जनजाति समूहों के विकास के लिए समग्र विकास की योजना : वित्त मंत्री देवड़ा

कामकाजी महिलाओं के लिए होस्टल बनाए जाएंगे : वित्त मंत्री देवड़ा

नारी को केंद्र में रखकर बजट बनाया गया : वित्त मंत्री देवड़ा

खेल और प्रशिक्षण के लिए 800 करोड़ का प्रावधान : वित्त मंत्री देवड़ा

इंफ्रास्ट्रचर पर विशेष काम किया गया : वित्त मंत्री देवड़ा

संकट को समाधान में बदलने वाली सरकार है : वित्त मंत्री देवड़ा

कृषि क्षेत्र के सभी लक्ष्यों को हासिल किया जाएगा : वित्त मंत्री देवड़ा

सोयाबीन उत्पादन में 35 फीसदी एमपी का योगदान : वित्त मंत्री देवड़ा



2 months agoFebruary 18, 2026 11:33 am

MP Budget 2026 Live : किसानों को समर्पित बजट

पशुपालन के लिए 250 करोड़ : वित्त मंत्री देवड़ा

मछली उत्पादन के लिए 412 करोड़ का प्रावधान : वित्त मंत्री देवड़ा

25 हजार करोड़ का कृषि लक्ष्य : वित्त मंत्री देवड़ा

आधुनिका पद्धति से संचालित होंगी गौशालाएं : वित्त मंत्री देवड़ा

प्रदेश में दूध उत्पादन में हुई वृद्धि : वित्त मंत्री देवड़ा

अल्पसंख्यक छात्रावासों को उन्नत बनाया जा रहा है : वित्त मंत्री देवड़ा

एमपी में बायोगैस पंचकर्म की व्यवस्था होगी : वित्त मंत्री देवड़ा

एमपी को मिल्क कैपिटल बनाना लक्ष्य : वित्त मंत्री देवड़ा

धरती आभा अभियान के लिए 752 करोड़ : वित्त मंत्री देवड़ा

किसानों के लिए 1.15 करोड़ के वित्तीय संसाधान : वित्त मंत्री देवड़ा

15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित : वित्त मंत्री देवड़ा

पीएमश्री के लिए 530 करोड़ : वित्त मंत्री देवड़ा

2 months agoFebruary 18, 2026 11:25 am

MP Budget 2026 Live : वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश कर रहे हैं बजट

भावांतर योजना के तहत किसानों को भुगतान किया गया: वित्त मंत्री देवड़ा

सीएम कृषक योजना के तहत 5500 करोड़ का प्रावधान भावांतर योजना के तहत किसानों को भुगतान किया गया: वित्त मंत्री देवड़ा

हम देश के सबसे युवा प्रदेश हैं प्रदेश में 28 फीसदी युवा हैं : वित्त मंत्री देवड़ा

21630 करोड़ की सीएम मजराटोला सड़क योजना : वित्त मंत्री देवड़ा

पीएम फसल बीमा योजना के लिए 1299 करोड़ रुपये : वित्त मंत्री देवड़ा

किसानोंं की आय बढ़ाने पर लगातार काम कर रहे हैं : वित्त मंत्री देवड़ा

प्रदेश की गौशालाओं के लिए सहायता राशि बढ़ाई गई है : वित्त मंत्री देवड़ा

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा जल्द शुरू होगी : वित्त मंत्री देवड़ा

2 months agoFebruary 18, 2026 11:15 am

MP Budget 2026 Live : सदन में पहली बार पेपरलेस बजट

सरकारी सेवकों की भर्तियां की जा रही हैं : वित्त मंत्री देवड़ा

प्रजा सुख में राज का सुख है : वित्त मंत्री देवड़ा

पीएम मोदी के सपनों को साकार करने वाला बजट है: वित्त मंत्री देवड़ा

हर युवा को रोजगार देना लक्ष्य : वित्त मंत्री देवड़ा

किसानों को 337 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान: वित्त मंत्री देवड़ा

किसानों के लिए 1 लाख सोलर सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जा रहे हैं : वित्त मंत्री देवड़ा

2 months agoFebruary 18, 2026 11:10 am

MP Budget 2026 Live : हमारी सरकार जनता की सरकार है : वित्त मंत्री देवड़ा

ये बजट किसानों को समर्पित बजट है : वित्त मंत्री देवड़ा

महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए बजट में प्रावधान : वित्त मंत्री देवड़ा

एमपी की उम्मीदों का बजट, सभी वर्गों को बजट में ध्यान रखा गया : वित्त मंत्री देवड़ा

2 months agoFebruary 18, 2026 11:14 am

Madhupur CBSE 10th Result: जाकीया खातून ने 93% अंकों के साथ देवघर जिला टॉपर सूची में बनाई जगह, वकील बनने का है सपना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में मधुपुर

MP Census 2027 : जनगणना देश के विकास की नींव : मुख्यमंत्री

MP Census 2027 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया प्रदेश में जनगणना

Roorkee: दूध के पैसे मांगने पर चली गोली, CCTV में कैद हुई घटना

Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,

Appointment Letter : रायपुर में 399 प्रयोगशाला परिचारकों को मिला नियुक्ति पत्र, CM विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

Appointment Letter : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम, उच्च शिक्षा

Haldwani: बनभूलपुरा में मेडिकल स्टोर सीज, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में नशीली दवाइयों

Sakti Plant Accident: सक्ति हादसे पर सियासत तेज, PCC चीफ दीपक बैज घटनास्थल के लिए रवाना

Sakti Plant Accident: रायपुर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सक्ती के

Jagadhri: बुलेट के चालान पर बवाल, पुलिस से भिड़ा परिवार

Report by: Rajeev mehta Jagadhri: हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी क्षेत्र

Police Suspension Case: गरियाबंद में SI पर गिरी गाज, पैसे के लेनदेन के वायरल ऑडियो के बाद निलंबित

Police Suspension Case: गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते