MoranAirstrip : सैन्य रणनीति के लिए अहम मोरन बाइपास एयरस्ट्रिप उतरा पीएम का प्लेन, IAF का ऐतिहासिक लैंडिंग शो

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MoranAirstrip

MoranAirstrip : प्रधानमंत्री Narendra Modi शनिवार को असम के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर तैयार की गई इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन किया। पीएम पहले चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे और वहां से वायुसेना के C-130J विमान से मोरन पहुंचे। उनका विमान सीधे हाईवे पर बनी विशेष एयरस्ट्रिप पर उतरा।

MoranAirstrip : रणनीतिक दृष्टि से अहम एयरस्ट्रिप

मोरन बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग-127 के करीब 4.4 किलोमीटर हिस्से को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए विकसित किया गया है। यह स्थान चीन सीमा से लगभग 300 किलोमीटर दूर है, इसलिए सामरिक नजरिए से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आपातकाल, प्राकृतिक आपदा या युद्ध जैसी परिस्थितियों में यहां से सैन्य और नागरिक विमानों का संचालन किया जा सकेगा।

इस डुअल-यूज इंफ्रास्ट्रक्चर को इस तरह तैयार किया गया है कि सामान्य दिनों में यहां यातायात चलता रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे रनवे में बदला जा सकेगा। यह सुविधा 40 टन तक के लड़ाकू विमानों और लगभग 74 टन वज़न वाले ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को संभालने में सक्षम है।

MoranAirstrip : राफेल और सुखोई का एयर शो

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने एयर शो भी प्रस्तुत किया। Dassault Rafale और Sukhoi Su-30MKI समेत कुल 16 फाइटर जेट्स ने हाईवे से टेकऑफ और लैंडिंग का प्रदर्शन किया। लगभग आधे घंटे तक चले इस प्रदर्शन ने दर्शकों में उत्साह भर दिया।

MoranAirstrip : पूर्वोत्तर को बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्मित कुमार भास्कर वर्मा सेतु प्रमुख है। करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बना यह छह लेन का एक्सट्राडोज्ड प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट पुल गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ेगा। पुल में भूकंपरोधी तकनीक और ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं।

इसके अलावा कामरूप जिले के अमिंगांव में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए नेशनल डेटा सेंटर का उद्घाटन भी किया जाएगा। यह केंद्र डिजिटल सेवाओं को मजबूती देने और आपदा की स्थिति में बैकअप सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

MoranAirstrip : चुनावी साल में बढ़ी सियासी हलचल

असम में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह दौरा विकास कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। राज्य में 2016 से लगातार एनडीए की सरकार है और चुनावी माहौल में यह दौरा खास महत्व रखता है। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम ने न केवल पूर्वोत्तर में रणनीतिक तैयारियों को नई मजबूती दी है, बल्कि बुनियादी ढांचे और डिजिटल विकास के क्षेत्र में भी बड़े संकेत दिए हैं।

Read More : Trump Threats Iran: अमेरिका ने बढ़ाई मध्य पूर्व में युद्धपोतों की तैनाती, तनाव की बढ़ी संभावना

Chhattisgarh News : CM विष्णुदेव साय दो दिवसीय जशपुर-रायगढ़ दौरे पर, धमतरी हादसे पर जताया शोक

रिपोर्ट: प्रविंस मनहर Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai

Chhattisgarh Political Controversy: असम-बंगाल जिम्मेदारी पर कांग्रेस का तंज

Chhattisgarh Political Controversy: “पहले छत्तीसगढ़ संभालें, फिर बाहर की जिम्मेदारी लें” –

Illegal Sand Mining: चारामा के रेत खदानों में एनजीटी नियमों की अनदेखी

Illegal Sand Mining: महानदी से मशीनों के जरिए धड़ल्ले से रेत उत्खनन

Jalaun जालौन में हाईवे पर भीषण तांडव: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर

Nawada नवादा को गंगाजल की सौगात: सीएम नीतीश ने ‘गंगा उद्वह योजना’ के कार्यों का लिया जायजा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नवादा

Dhamtari Road Accident: धमतरी में भीषण सड़क हादसा

Dhamtari Road Accident: खपरी के पास ट्रक से टक्कर, कार के उड़े

Story of Valentine’s Day: सेंट वैलेंटाइन की शहादत और प्यार के दिन की कहानी

Story of Valentine’s Day: भारत समेत दुनियाभर में 14 फरवरी को वैलेंटाइंस

Madhya Pradesh में बजट सत्र से पहले बड़ा IAS फेरबदल, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से

Birthday Celebration: धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बना वसु श्रीवास्तव 14वां जन्मदिन

Birthday Celebration: वसु श्रीवास्तव का 14वां जन्मदिन बड़े ही धार्मिक और सांस्कृतिक