Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haridwar Kumbh2027

रिपोर्ट: धर्मराज

Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शहरी विकास सचिव नीतीश झा हरिद्वार पहुंचे और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

Haridwar Kumbh2027 : सीसीटीवी कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

निरीक्षण के दौरान सचिव ने CCR टावर स्थित कंट्रोल रूम का जायजा लिया। इस कंट्रोल रूम से पूरे मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।

Haridwar Kumbh2027

Haridwar Kumbh2027 : हर की पौड़ी पर तैयारियों का डेमो

इसके बाद वे हर की पौड़ी क्षेत्र पहुंचे, जहां प्रशासन ने घाटों पर की जा रही तैयारियों का डेमो प्रस्तुत किया। घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की गई।

शहरी विकास सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। साथ ही, तकनीक के बेहतर उपयोग से निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।

Haridwar Kumbh2027

Haridwar Kumbh2027 : सरकार का संकल्प

उत्तराखंड सरकार ने 2027 महाकुंभ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया है। प्रशासन का दावा है कि आधुनिक तकनीक, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन के जरिए इस बार कुंभ को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

READ MORE : महाशिवरात्रि पर हरिद्वार में विशेष रूट प्लान लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

KhairagarhNews : उप जेल सलोनी से ‘फरारी’ की खबर पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया भ्रामक जांच शुरू

संवाददाता: खिलेश वर्मा KhairagarhNews : खैरागढ़ जिले के सलोनी स्थित उप जेल

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Pilibhit: पूर्व सिपाही के प्रॉपर्टी ऑफिस में संदिग्ध मौत, छत से लटका मिला नौकर का शव

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । शहर के आईटीआई (ITI) क्षेत्र में शुक्रवार