,

Haridwar: महाशिवरात्रि पर हरिद्वार में विशेष रूट प्लान लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

Haridwar

Report by: Dharmraj, Edit by: Priyanshi Soni

Haridwar: महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार में उमड़ रही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। आगामी महाशिवरात्रि स्नान को लेकर पूरे जनपद में व्यापक ट्रैफिक और रूट प्लान तैयार किया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Haridwar: बॉर्डर इलाकों पर बढ़ाई गई निगरानी

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि नारसन बॉर्डर, भगवानपुर बॉर्डर और चिड़ियापुर बॉर्डर से लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में चरणबद्ध तरीके से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।

Haridwar: भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

Haridwar

प्रशासन के अनुसार, बड़े वाहनों की एंट्री रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ही सीमित रहेगी। दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केवल आवश्यक और इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले बड़े वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा।

Haridwar: श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और निर्धारित रूट प्लान के अनुसार यात्रा करने की अपील की है, ताकि महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Read also: IND VS NAM: आज दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा भारत, बुमराह की वापसी लगभग तय

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…