BHOPAL YOGA: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को संत नगर स्थित ‘संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज परिसर’ में बड़े स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। विधायक रामेश्वर शर्मा की मुख्य उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं ने सहभागिता की। जहाँ सभी प्रतिभागियों ने एक साथ योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

BHOPAL YOGA: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन
योगाभ्यास प्रारंभ होने से पूर्व उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रसारित संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना। इसके बाद प्रशिक्षकों के निर्देशन में सामूहिक योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी आमजन के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।
BHOPAL YOGA: प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान – विधायक रामेश्वर शर्मा
इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का मार्ग है। योग जीवन को नई ऊर्जा देता है और नई चेतना का संचार करता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

BHOPAL YOGA: उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज पूरी दुनिया ने योग की शक्ति को पहचाना है। भारत की प्राचीन आरोग्य परंपरा को विश्वभर में सम्मान मिला है और अनेक देशों ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बनाया है। यह भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों की वैश्विक स्वीकृति का प्रमाण है।
श्री शर्मा ने कहा कि – आज आवश्यकता इस बात की है कि योग को जन-जन तक पहुंचाया जाए। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ होगा, तभी देश और अधिक सशक्त बनेगा। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान भी किया।





