,

International Yoga Day Kotdwar: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया सामूहिक योगाभ्यास

International Yoga Day Kotdwar

International Yoga Day Kotdwar: विभिन्न योग कार्यक्रमों में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष

International Yoga Day Kotdwar: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार की स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न योग कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह रतनपुर ग्रास्टनगंज में स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जहां उन्होंने उपस्थित लोगों को योग मैट भी वितरित किए। इसके बाद उन्होंने मालवीय उद्यान में भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति तथा क्रेडल पब्लिक स्कूल में पतंजलि योग महिला समिति द्वारा आयोजित योग कार्यक्रमों में सहभागिता की।

READ ALSO: Surkhie Assembly Development Works MP: सुरखी विधानसभा बनेगा जिले में विकास का मॉडल :गोविंद सिंह राजपूत

International Yoga Day Kotdwar: योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

कार्यक्रमों के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से भारतीय योग परंपरा को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का प्रभावी माध्यम है। ऋतु खण्डूडी भूषण ने सभी नागरिकों से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…