International Yoga Day 2026 : स्वस्थ आयु के लिए योग है…योग सबको जोड़ता है…योग सबको साथ लाता है…हर श्वास में ऊर्जा, हर जीवन में योग जरूरी है। स्वस्थ शरीर, शांत मन और आनंदमय जीवन के लिए योग है। योग ने विश्व को भारत के ज्ञान और जीवन-दर्शन से जोड़ा है। भारत ने दुनिया को योग के रूप में मानव कल्याण और स्वस्थ जीवन का अनमोल उपहार सौंपा है।

मध्यप्रदेश में योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के पर जबलपुर में ‘राज्य स्तरीय कार्यक्रम’ में सामूहिक योगाभ्यास किया गया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि योग हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति की अनमोल विरासत है, जो जीवन जीने की कला भी सिखाती है। संकल्प लें कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देंगे।

International Yoga Day 2026 : ‘योग’ स्वस्थ जीवन का आधार, मानव कल्याण का अनमोल उपहार

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति ने सदैव सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार के रूप में देखा है। भारत ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के अमर संदेश के माध्यम से मानवता को एकता, करुणा और विश्व कल्याण का मार्ग दिखाया है। भारत ने योग के रूप में विश्व को मानव कल्याण का अमूल्य उपहार दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि योग स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। योग का अर्थ है जोड़ना, और भारत ने अपनी ज्ञान परंपरा व विवेक से सदैव पूरी मानवता को एकता के सूत्र में जोड़ने का कार्य किया है।

International Yoga Day 2026 : हर श्वास में ऊर्जा, हर जीवन में योग जरूरी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार योग को जन-आंदोलन बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश में घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग अभियान के माध्यम से नागरिकों को योग से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग रखी गई है, जो लोगों को निरोग और सक्रिय जीवन अपनाने की प्रेरणा देती है। आपको बता दें कि जनवरी 2027 में मध्यप्रदेश में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य और एक चेतना, समग्र कल्याण के लिए योग” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश भारतीय सभ्यता और योग दर्शन के वैश्विक संदेश को दुनिया तक पहुंचाने का कार्य करेगा।।।।

International Yoga Day 2026 : 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

• जबलपुर में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन।
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रहीं मुख्य अतिथि।
• मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया योगाभ्यास।
• “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” अभियान पर विशेष जोर।
• प्रदेशभर में लाखों लोगों की सहभागिता के साथ सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।
• योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की वह अमूल्य धरोहर।

International Yoga Day 2026 : सामूहिक योगाभ्यास कर प्रदेशवासियों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश।

• योगाभ्यास कर लोगों ने लिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प।
• योग तनाव, अवसाद और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम- मुख्यमंत्री
• लोगों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।
• शरीर, मन और आत्मा के संतुलन के साथ स्वस्थ, समृद्ध एवं आत्मविश्वासी जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है।
• योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।