Sambhal: नरौली में सरकारी जमीन पर बना मदरसा जमींदोज, भारी सुरक्षा के बीच चला प्रशासन का बुलडोजर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sambhal

Report: Mahesh Raghav

Sambhal (उत्तर प्रदेश): सम्भल जनपद के कस्बा नरौली में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर पंचायत की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित ‘दारुल उलूम मदरसे’ को चंदौसी तहसील प्रशासन ने दो बुलडोजरों की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पीएसी (PAC) के जवानों सहित चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही।

दो बुलडोजरों से की गई कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा तैनात

Sambhal उप जिलाधिकारी (SDM) चंदौसी, आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम नरौली कस्बे पहुंची। इस कार्रवाई को सुचारू रूप से अंजाम देने के लिए चंदौसी सीओ के साथ भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। दो बुलडोजरों ने कुछ ही घंटों में सरकारी जमीन पर बने मदरसे के ढांचे को धराशाई कर दिया। फिलहाल, नगर पालिका के कर्मचारी और जेसीबी मशीनों की मदद से मौके से मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

खाद के गड्ढे और खलियान की जमीन पर था अवैध कब्जा

Sambhal एसडीएम आशुतोष तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह मदरसा नगर पंचायत नरौली के अभिलेखों में दर्ज खाद के गड्ढे, खलियान और रास्ते की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। प्रशासन द्वारा लंबे समय से इसकी जांच की जा रही थी, जिसमें निर्माण को पूरी तरह अवैध पाया गया। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का स्थायी या अस्थायी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पास बने मकानों पर फिलहाल एक्शन नहीं, मामला कोर्ट में विचाराधीन

Sambhal मदरसे के पास ही कुछ निजी मकानों का निर्माण भी सरकारी भूमि पर पाया गया है। हालांकि, प्रशासन ने केवल मदरसे को ही ध्वस्त किया है। बताया जा रहा है कि संबंधित मकानों का मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है, जिसके कारण उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। तहसील प्रशासन की टीम में दो नायब तहसीलदार, दो कानूनगो और चार लेखपाल शामिल रहे, जिन्होंने पूरी पैमाइश के बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को संपन्न कराया।

Read this: Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला