,

Red Fort Blast Update : लाल किले हमले में जैश-ए-मोहम्मद का नाम, अब UNSC ने भी कहा पाक फैला रहा आतंकवाद

Edit by: Priyanshi Soni

Red Fort Blast Update : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की नवीनतम रिपोर्ट में पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को कई हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट में विशेष रूप से दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम हमले का उल्लेख किया गया है। यह रिपोर्ट सुरक्षा परिषद की 1267 सैंक्शंस कमेटी और UN की Analytical Support and Sanctions Monitoring Team द्वारा तैयार की गई है।

Red Fort Blast Update: सीमा पार आतंकवाद पर फिर उठे सवाल

Red Fort Blast Update

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक सदस्य देश ने यह भी बताया कि जैश ने हमले की जिम्मेदारी ली। इसके अलावा, रिपोर्ट में मसूद अजहर द्वारा 8 अक्टूबर को महिलाओं के लिए अलग विंग “जमात-उल-मुमिनात” बनाने की घोषणा का जिक्र किया गया है। हालांकि, यह विंग UN की आधिकारिक सूची में शामिल नहीं है, लेकिन इसे जैश की आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वाला बताया गया है।

Red Fort Blast Update: जैश-ए-मोहम्मद की वर्तमान स्थिति पर मतभेद

Red Fort Blast Update

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि सदस्य देशों में जैश की वर्तमान सक्रियता को लेकर मतभेद हैं। एक देश का दावा है कि संगठन अभी भी सक्रिय है, जबकि दूसरे का कहना है कि यह “निष्क्रिय” हो चुका है। पाकिस्तान पहले ही कह चुका है कि जैश और लश्कर प्रतिबंधों के बाद सक्रिय नहीं हैं।

Red Fort Blast Update: पिछले हमलों और भारत की कार्रवाई

रिपोर्ट में अप्रैल 2025 के पहलगाम हमले का भी जिक्र है, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। यह हमला The Resistance Front ने किया था, जिसे लश्कर का प्रॉक्सी माना जाता है। इसके बाद 28 जुलाई 2025 को तीन संदिग्धों को ढेर किया गया था। मई 2025 में भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई भी की थी। इसके अलावा, 10 नवंबर 2025 को नई दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी।

Read also: Mungeli : स्कूल फेयरवेल पर लग्जरी कार रैली, छात्रों का स्टंट शो देख लोग हुआ हैरान

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…

Shubman Gill ने 223 रन की ऐतिहासिक पारी से रचा इतिहास, धोनी का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के…

Afghanistan के हिंदूकुश में सुबह-सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप, 10 KM गहराई में था केंद्र

Afghanistan: अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके…

UNHRC में फिर आमने-सामने India Pakistan, कश्मीर पर पाकिस्तानी दावे के बाद भारत का कड़ा जवाब

India Pakistan Relation: जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र…

Russia सेना में भर्ती को लेकर भारत की फिर चेतावनी, विदेश में नौकरी के ऑफर से रहें सावधान

Russia: भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को रूसी सशस्त्र बलों में शामिल…

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. रिटायर्ड IAS की घर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…