Mungeli : स्कूल फेयरवेल पर लग्जरी कार रैली, छात्रों का स्टंट शो देख लोग हुए हैरान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mungeli

EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Mungeli : मुंगेली के श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के फेयरवेल कार्यक्रम में अनुशासन की बजाय ‘स्टंटबाजी’ और लग्जरी कारों की रैली का नजारा देखने को मिला। स्कूल के छात्रों ने काले रंग की लग्जरी गाड़ियों के साथ रैली निकाली, जिससे शहर की सड़कों पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Mungeli : रैली के दौरान नियमों की उड़ी धज्जियां

Mungeli

जानकारी के अनुसार, पहले बी.आर. साव मैदान में गाड़ियों को इकट्ठा किया गया, फिर रैली के रूप में रेस्ट हाउस मैदान से स्कूल तक ले जाया गया। इस दौरान न तो ट्रैफिक नियमों का पालन किया गया और न ही प्रशासनिक अनुमति की कोई जानकारी सामने आई।

Mungeli : सवाल खड़े कर रही घटना

  • क्या स्कूल प्रबंधन ने इसे जानबूझकर अनुमति दी थी?
  • क्या पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी?
  • नाबालिग छात्रों द्वारा वाहन चलाने की जांच कब होगी?
  • अगर आम नागरिक ऐसा करते तो क्या कार्रवाई नहीं होती?

Mungeli : स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि स्कूलों में शिक्षा और अनुशासन का संदेश दिया जाना चाहिए, लेकिन इस घटना ने नियमों की खुलेआम अनदेखी दिखाई। अब सबकी निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर हैं- क्या नियमों की अनदेखी को ‘फेयरवेल का उत्सव’ कहकर नजरअंदाज किया जाएगा या सख्ती दिखाई जाएगी।

READ ALSO: Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में 13वें आम चुनाव की वोटिंग शुरू, हसीना के गढ़ गोपालगंज में सन्नाटा, सुरक्षा को लेकर सतर्कता

Job अमेरिका में AI की धूम: करियर को दें नई उड़ान और सुनिश्चित करें अपना H-1B वीजा

Job आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने आज के दौर में वैश्विक तकनीकी परिदृश्य

Bhopal: केंद्र सरकार ने बढ़ाए 14 खरीफ फसलों के MSP, CM डॉ यादव बोले- किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विपणन

Iran-Israel तनाव के बीच नेतन्याहू की UAE यात्रा के दावे पर विवाद, यूएई ने किया इनकार

Iran-Israel: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हालिया संघर्ष

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. रायपुर IPL मैच में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राहुल गांधी खुद करेंगे

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और शुभ फल