,

Indore News : पुलिस आरक्षक की पत्नी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -
Ad imageAd image
Indore News

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल

Indore News : इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर परिसर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पुलिस आरक्षक की पत्नी ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

Indore News

Indore News : मृतका की पहचान स्नेहा जादौन के रूप में हुई है। उनके पति शैलेंद्र सिंह जादौन इंदौर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, घटना के समय शैलेंद्र सिंह ट्रेनिंग सेंटर में पुलिसकर्मियों को योग प्रशिक्षण देने गए हुए थे।

Indore News : बताया जा रहा है कि इसी दौरान स्नेहा के ससुर ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद शैलेंद्र सिंह को सूचना दी गई। जब वे क्वार्टर पहुंचे तो स्नेहा को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया।

Indore News

Indore News : घटना की जानकारी मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

Indore News

Indore News : पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Read More : Gwalior: 12 लोगों पर हमला, कुत्ते पकड़https://swadeshlive.com/gwalior-madhya-pradesh-news-2/ने को लेकर स्थानीय लोगों और डॉग लवर्स में भिड़ंत

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय