IND vs PAK: लाहौर मीटिंग के बाद बदले सुर? महा-मुकाबले पर बड़ा अपडेट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND vs PAK

IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है। पाकिस्तान के लाहौर में ICC और PCB के शीर्ष अधिकारियों के बीच अहम बैठक हुई, जिससे गतिरोध खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं।

IND vs PAK: गद्दाफी स्टेडियम में हुई उच्चस्तरीय चर्चा

8 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष मोहसिन नकवी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम और ICC के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इमरान ख्वाजा खास तौर पर इस चर्चा के लिए लाहौर पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के बाद 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाक मुकाबले के आयोजन की राह खुलती नजर आ रही है।

IND vs PAK

IND vs PAK: पाकिस्तान को मनाने की कोशिश तेज

बताया जा रहा है कि अमीनुल इस्लाम और इमरान ख्वाजा पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मैच खेलने के अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों का लाहौर एयरपोर्ट पर PCB के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत किया और सीधे गद्दाफी स्टेडियम ले जाया गया।

विवाद की जड़ बांग्लादेश का मामला
यह पूरा विवाद ICC के उस फैसले से जुड़ा है, जिसमें बांग्लादेश की मांग के बावजूद उसके मैच भारत से बाहर स्थानांतरित नहीं किए गए थे। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार किया था, जिसके बाद ICC ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया था। पाकिस्तान ने इसी फैसले के विरोध में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की बात कही थी।

IND vs PAK: अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार के हाथ में

IND vs PAK

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पहले ही कह चुके हैं कि भारत के खिलाफ न खेलने का फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया था। हालांकि, PCB और ICC के बीच बातचीत जारी है, लेकिन मैच खेलने या न खेलने का अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार को ही लेना है। अगले 48 घंटों में स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

Fertilizer Supply : प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

Fertilizer Supply : कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, खरीफ सीजन

Narendra Modi: किसानों ने पीएम मोदी के 4399 दिन के कार्यकाल का मनाया उत्सव, अनाज से बनाई रंगोली

Narendra Modi : किसानों ने बनाई अनोखी रंगोली, प्रधानमंत्री के 12 साल

Haridwar में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बवाल, व्यापारियों और नगर निगम के बीच बढ़ा टकराव

Haridwar: चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने अधिकारी खुद पहुंचे नदी पार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों का गांव दौरा, ग्रामीणों में