,

Mathura Security: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी आदित्यनाथ के आगमन पर प्रशासन अलर्ट, मथुरा में सुरक्षा सख्त

Mathura Security

By: Vandana Rawat

Mathura Security: आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद मथुरा आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया।

Mathura Security: अधिकारियों ने किया गहन निरीक्षण

इसी क्रम में मण्डलायुक्त, आगरा मण्डल आगरा; पुलिस उप-महानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र आगरा; जिलाधिकारी मथुरा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने थाना वृन्दावन क्षेत्र स्थित चन्द्रोदय मन्दिर और उसके आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

Mathura Security

दिशा-निर्देश और व्यवस्था सुनिश्चित

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यक्रम को सुरक्षित और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

Mathura Security

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…