Firozabad :शिकोहाबाद में कॉलोनी की दीवार को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Firozabad

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

रास्ता बंद होने पर आमने-सामने आए दो पक्ष
Firozabad फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र स्थित सागर इंक्लेव कॉलोनी में दीवार निर्माण को लेकर विवाद सामने आया। कॉलोनी में एसडीएम के आदेश पर दीवार लगाई जा रही थी, जिससे खेड़ा मोहल्ले की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो रहा था। रास्ता बंद होने की आशंका को लेकर खेड़ा मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू हो गया।

बुजुर्ग महिला ने दीवार गिराने की कोशिश की
Firozabad विवाद के दौरान दूसरे पक्ष की एक बुजुर्ग महिला ने निर्माणाधीन दीवार को गिराना शुरू कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया शांतिपूर्ण समाधान
Firozabad सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना शिकोहाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रित करते हुए विवाद को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read this: Naya Raipur Market Fire: नया रायपुर के मिनी मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला