BY
Yoganand Shrivastava
Ujjain news: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर 2 जनवरी 2026 की रात एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री संतुलन खो बैठीं और प्लेटफॉर्म व ट्रेन कोच के बीच गिर गईं।
घटना के समय प्लेटफॉर्म पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हेड कांस्टेबल ने तुरंत हालात को भांपते हुए महिला को सुरक्षित बाहर खींच लिया। उनकी तत्परता से महिला की जान बच गई।
यह घटना रात करीब 8:25 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली और आरपीएफ जवान की बहादुरी की सराहना की। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि इससे जान का खतरा हो सकता है।





