,

Ramayan In Arabic: 4000 करोड़ में बन रही फिल्म का नया टीज़र आया सामने, जानिए कितनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ramayan In Arabic: 4000 करोड़ में बन रही फिल्म का नया टीज़र आया सामने, जानिए कितनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

BY: MOHIT JAIN

रणबीर कपूर, यश, सई पल्लवी और सनी देओल स्टारर मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ अब अरबी भाषा में भी रिलीज़ होने जा रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का अरबी इंट्रोडक्शन वीडियो मंगलवार को रिलीज़ किया गया, जिसमें सभी टेक्स्ट अरबी में दिखाई दे रहे हैं।

इतना बड़ा बजट, इतने भाषाओं में रिलीज़ का रिकॉर्ड

‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, जब फिल्म के दोनों पार्ट्स पूरी तरह तैयार हो जाएंगे, तो मेकर्स ने इस पर लगभग 4000 करोड़ रुपये खर्च कर चुके होंगे। इतना बड़ा बजट होने की वजह से फिल्म को दुनिया भर में रिलीज़ करना जरूरी है। मेकर्स ने पहले ही बताया कि फिल्म को 45 से 50 भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का रिकॉर्ड होगा। आमतौर पर बॉलीवुड फिल्में सिर्फ साउथ इंडियन भाषाओं या अंग्रेज़ी, चीनी और जापानी में रिलीज़ होती हैं। लेकिन ‘रामायण’ बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी, जो अरबी में भी रिलीज़ होगी।

अरबी में रिलीज़ के लिए खास तैयारी

रणबीर कपूर, सई पल्लवी और सनी देओल स्टारर इस फिल्म का पहला इंट्रो वीडियो पांच महीने पहले अंग्रेज़ी में शेयर किया गया था। अब वर्ल्ड ऑफ रामायण यूट्यूब चैनल पर इसका अरबी इंट्रो वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें कोई आवाज़ नहीं है, सिर्फ़ टेक्स्ट अरबी में दिखाई दे रहा है। फिल्म को हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, अंग्रेज़ी, चीनी, जापानी, स्पेनिश समेत लगभग 45–50 भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। इसके लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि ऐसा लगे कि कलाकार उसी भाषा में संवाद बोल रहे हैं।

कौन निभा रहा कौन सा किरदार

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, सई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, अमिताभ बच्चन जटायु (आवाज), कुणाल कपूर इंद्र देव, शीबा चड्ढा मंथरा और यश रावण का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण किरदार भी फिल्म का हिस्सा होंगे। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी हंस जिमर और एआर रहमान ने संभाली है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता