,

IPL 2026 ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार, क्विंटन डी कॉ क की सरप्राइज एंट्री

- Advertisement -
Ad imageAd image
IPL 2026 ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार, क्विंटन डी कॉ क की सरप्राइज एंट्री

IPL 2026 ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस बार ऑक्शन में कुल 350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों से बातचीत के बाद इस फाइनल लिस्ट को मंजूरी दी है। यह ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरेना में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। इस लिस्ट में 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। फ्रेंचाइजियां कुल 77 उपलब्ध स्लॉट के लिए बोली लगाएंगी, जिनमें से 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व रखे गए हैं।

क्विंटन की घर वापसी', IPL 2025 के बीच डी कॉक को MI ने खरीदा - Crictoday  Hindi

क्विंटन डी कॉक की चौंकाने वाली वापसी
फाइनल ऑक्शन लिस्ट में सबसे बड़ा सरप्राइज साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की एंट्री है। उनका नाम पहले इस लिस्ट में शामिल नहीं था, लेकिन एक फ्रेंचाइजी की सिफारिश के बाद उन्हें जोड़ा गया। 33 वर्षीय डी कॉक को विकेटकीपर-बल्लेबाजों के तीसरे सेट में रखा गया है। हाल ही में उन्होंने भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे वनडे में शतक जड़कर जबरदस्त वापसी की थी। इसी प्रदर्शन के बाद उन्होंने आईपीएल में दोबारा उतरने का फैसला किया। इस बार उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा गया है, जबकि पिछली मेगा ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। तब उन्हें केकेआर ने खरीदा था, लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था।

ऑक्शन की प्रक्रिया और एक्सेलरेटेड राउंड
बीसीसीआई ने शुरुआत में 1355 खिलाड़ियों की बड़ी सूची तैयार की थी, जिसमें से छंटनी के बाद 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट बनाई गई। इसमें 35 नए नाम भी जोड़े गए हैं। ऑक्शन की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों से होगी और क्रम बल्लेबाजों, ऑलराउंडर, विकेटकीपर-बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और फिर स्पिनरों का रहेगा। इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इस बार भी एक्सेलरेटेड राउंड लागू किया जाएगा, जो खिलाड़ी नंबर 70 के बाद शुरू होगा। पहले एक्सेलरेटेड राउंड में 71 से 350 तक के सभी खिलाड़ी शामिल रहेंगे। इसके बाद टीमों से दोबारा पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम मांगे जाएंगे।

फाइनल लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
फाइनल लिस्ट में कई विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई है। विदेशी खिलाड़ियों में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक, जॉर्ज लिंडे, बायांडा माजोला, श्रीलंका के कुसल परेरा, बिनुरा फर्नांडो और दुनिथ वेल्लालगे जैसे नाम शामिल हैं। वहीं भारतीय खिलाड़ियों में रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है। इस बार भी ऑक्शन में जमकर बोली लगने की पूरी संभावना है और कई बड़े नामों पर टीमें दांव खेलती नजर आएंगी।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस