,

IND vs SA: शुभमन गिल ने पहले T20I के लिए टीम इंडिया जॉइन किया, हार्दिक पंड्या ने क्लोज डोर प्रैक्टिस

IND vs SA: शुभमन गिल ने पहले T20I के लिए टीम इंडिया जॉइन किया, हार्दिक पंड्या ने क्लोज डोर प्रैक्टिस

भारतीय T20 टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल टीम इंडिया में वापस लौट आए हैं। इंजरी के कारण गिल टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर थे, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20 से पहले उन्होंने टीम इंडिया को जॉइन कर लिया। शुभमन गिल रविवार रात 9 बजे भुवनेश्वर पहुंचे। अब संभावना है कि वह 9 दिसंबर को खेले जाने वाले पहले T20 में टीम इंडिया की ओर से मैदान में दिखेंगे।

इंजरी के बाद वापसी

कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान गिल की गर्दन में अकड़न आई थी, जिसके कारण उन्हें टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा। T20 सीरीज के लिए उनका चयन हुआ था, लेकिन उन्हें फिट होने पर ही खेलने की अनुमति दी गई थी। गिल ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर सभी मापदंड पूरे किए। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी पुष्टि की कि शुभमन गिल फिट हैं और खेलने को तैयार हैं।

टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी और हार्दिक पंड्या की प्रैक्टिस

टीम के अन्य खिलाड़ी पहले ही भुवनेश्वर पहुंच चुके थे। जो खिलाड़ी वनडे टीम का हिस्सा थे, वे वाइजाग से चार्टेड फ्लाइट के जरिए भुवनेश्वर आए। वहीं हार्दिक पंड्या ने कटक के बाराबाती स्टेडियम में क्लोज डोर प्रैक्टिस की। इस दौरान मीडिया और दर्शकों की नजरों से अभ्यास छिपाकर किया गया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…