,

कबीरधाम में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और सामग्री बरामद

कबीरधाम में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और सामग्री बरामद

Reporter: Kesari Nandan Tiwari, Edit By: Mohit Jain

कबीरधाम पुलिस ने नकली शराब निर्माण के गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के पोड़ी क्षेत्र में पिछले कई महीनों से चल रहे अवैध कारोबार की सूचना विश्वसनीय मुखबिर से मिली थी। पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और गुड़ बनाने की एक फैक्ट्री की आड़ में चल रही नकली शराब की निर्माण प्रक्रिया का खुलासा किया।

बरामद सामग्री और गिरफ्तारी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल-स्टिकर, जर्किन, केन, रसायन और पैकिंग मशीन बरामद की। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पोड़ी चौकी में पूछताछ की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: अंबिकापुर: केते एक्सटेंशन ओपन कोल माइंस को मिली पर्यावरण मंजूरी,पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंह देव ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

जांच और आगे की कार्रवाई
प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है। पुलिस अब पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड और सप्लाई चैन की पहचान कर रही है। सूत्रों के अनुसार, यह अवैध नेटवर्क अन्य राज्यों तक भी फैला हो सकता है। आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Saharanpur News: डीएम कार्यालय के पास से किसान नेता की कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Saharanpur News कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली…

अफगान महिला पत्रकार के सवाल पर Khawaja Asif का ऐसा इशारा, वीडियो हुआ वायरल

Khawaja Asif: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान…

Earthquake: चीन के दाओचेंग के पास 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानिए कितना है खतरा

Earthquake: चीन में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. ओडिशा से MP जा…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP Weather: प्रदेश में…