,

बरातियों से भरी बुलेरों की मिनी बस से हुई टक्कर, 5 की हुई मौत

यूपी के हरदोई जिले में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें 4 महिलाएं भी शामिल है। घटना हरदोई जिले के बिल्हौर कटरा राजमार्ग पर मल्लावां कोतवाली इलाके की है। घटना में बुलेरों सवार बरातियों की ही मौत हुई है, मिनी बस के लोग घायल हुए है।

लौटते वक्त हुआ हादसा
रविवार को माधौगंज थाना इलाके के दिग्विजय सिंह की शादी थी। बरात कानपुर के शिवराजपुर गई हुई थी। शादी सम्पन्न करके बराती वापिस अपने गांव लौट रहे थे। तभी सुबह लगभग 3 बजे एक मिनी बस से बरातियों से भरी बुलेरों टकरा गई। भिंड़त इतनी जोरदार थी कि मिनी बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया और बुलेरों में सवार 4 महिलाओं सहित एक पुरूष की मौत हो गई। वहीं 5 अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

इन लोगों की हुई मौत
घटना में सीमा देवी, प्रतिभा देवी, प्रतिभा, रामलली और शुभम की मौत हो गई जबकि विमल, केशव शौर्य, अजय और राम हर्ष घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है । घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Jabalpur Car Fire: लम्हेटा बायपास में चलती कार बनी आग का गोला, परिवार सुरक्षित

Jabalpur Car Fire जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित लम्हेटा बायपास पर

Pakistan Afghanistan Airstrikes: अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक दावा, 10 ठिकानों पर हमला

Pakistan Afghanistan Airstrikes: पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह अफगानिस्तान के भीतर 10 ठिकानों

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेंं. 1. छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में नो UPI

Aaj ka Panchang: जानें आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Aaj ka Panchang: 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय