,

T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को, ग्रुप और शेड्यूल का एलान आज

- Advertisement -
Ad imageAd image
T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को, ग्रुप और शेड्यूल का एलान आज

भारत और श्रीलंका में होगी मेजबानी

T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इस बार भारत और श्रीलंका में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। पिछली बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था। इस बार टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टाइटल डिफेंड करेगी।

शेड्यूल का ऐलान

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) आज मंगलवार, 25 नवंबर को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत को पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया के साथ ग्रुप में रखा गया है। भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा सकता है।

टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमें

भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान और यूएई शामिल हैं।

भारत के ग्रुप मैच का शेड्यूल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ग्रुप मैच में 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में उसका मुकाबला नामीबिया से होगा। इसके बाद टीम पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी और 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी। ग्रुप स्टेज के समापन के बाद कुल 8 टीमें दूसरे राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में 4-4 टीमों में बांटा जाएगा। प्रत्येक ग्रुप से 2-2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस