मोहन सरकार का किसानों को तोहफा, गेहूं 2600 रुपए MSP पर खरीदा जाएगा, सीएम ने की घोषणा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मोहन सरकार का किसानों को तोहफा, गेहूं 2600 रुपए MSP पर खरीदा जाएगा

सागर के बंडा में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों, बहनों और क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सीएम ने कहा कि इस साल से गेहूं की खरीदी 2600 रुपए प्रति क्विंटल की एमएसपी पर की जाएगी। साथ ही लांच नदी पर सिंचाई परियोजना की मंजूरी भी दी गई।

मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका बंडा का पहला दौरा था। करीब आठ साल बाद वे यहां पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होंने 50.65 करोड़ रुपए की लागत वाले 16 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इससे पहले उन्होंने 35 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त सांदीपनी स्कूल का उद्घाटन किया।

सीएम बोले- बुंदेलखंड अब पंजाब-हरियाणा को पीछे छोड़ेगा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड वीरों और हीरों की धरती है। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से यह पूरा क्षेत्र पंजाब और हरियाणा से भी आगे निकलने की क्षमता रखता है। किसानों से उन्होंने अपील की कि वे अपनी जमीन कभी न बेचें।

सीएम ने कहा कि भावांतर योजना के तहत सोयाबीन पर 5328 रुपए प्रति क्विंटल तक राशि दी गई है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। धान पर बोनस दिया जा रहा है और अब गेहूं 2600 रुपए क्विंटल पर खरीदा जाएगा।

लाड़ली बहना योजना पर कांग्रेस को घेरा

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बहनों को 1500 रुपए दिए जा रहे हैं, जबकि कांग्रेसी कहते हैं कि यह पैसा नहीं देना चाहिए। ऐसे बयान देने वालों को शर्म आनी चाहिए। सीएम ने कहा कि जनता इन सबका जवाब आने वाले चुनाव में ब्याज सहित देगी।

बंडा को मिली कई सौगातें

मुख्यमंत्री ने बंडा और आसपास के क्षेत्रों के लिए कई घोषणाएं कीं। इनमें शामिल हैं:
• बंडा में लांच नदी पर सिंचाई परियोजना
• बंडा में सर्वसुविधायुक्त खेल स्टेडियम
• शाहगढ़ में सिविल हॉस्पिटल
• बंडा के अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम
• ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल भवनों का निर्माण
• नगर निगम व नगर परिषद क्षेत्रों में गीता भवन

यह खबर भी पढ़ें: इंदौर-नागपुर वंदे भारत 16 कोच के साथ रवाना: सीटें दोगुनी, यात्रियों को बड़ी राहत

शहीद और क्रिकेटर के परिजन सम्मानित

कार्यक्रम में शहीद राजेश यादव के परिजन को सम्मानित किया गया। महिला विश्वकप विजेता टीम की सदस्य क्रांति गौंड के पिता को भी सम्मान मिला। मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राहुल सिंह लोधी, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य मौजूद रहे।

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident:

Political Statement: हांसी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का हमला, बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना

Political Statement: इनेलो और बीजेपी नेताओं पर तीखे बयान, भाषा और नीतियों

Pilibhit में पुलिस एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश सहादत अली ढेर, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने

Nawada: अनाइठ मोहल्ले में किराए के मकान में मिला युवक का शव, सनसनी

Report: Neha gupta Nawada शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ (सिद्धार्थ