,

इंदौर-नागपुर वंदे भारत 16 कोच के साथ रवाना: सीटें दोगुनी, यात्रियों को बड़ी राहत

इंदौर-नागपुर वंदे भारत 16 कोच के साथ रवाना: सीटें दोगुनी, यात्रियों को बड़ी राहत

इंदौर से नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब 16 कोच के साथ पटरी पर दौड़ रही है। सोमवार सुबह 24 नवंबर को यह ट्रेन पहली बार 16 कोचों के साथ इंदौर से रवाना हुई। पहले यह ट्रेन सिर्फ 8 कोच के साथ चल रही थी।

कोच बढ़ने से ट्रेन की सीट क्षमता 526 से बढ़कर 1124 हो गई है। यानी यात्रियों के लिए अब दोगुनी सीटों का फायदा उपलब्ध होगा। रेलवे ने बढ़ती मांग और लगातार फुल रहने वाली सीटों को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया था।

ट्रेन की समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंदौर से यह ट्रेन सुबह 6.10 बजे रवाना होकर उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी, बैतूल होते हुए दोपहर 2.35 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में नागपुर से दोपहर 3.20 बजे चलकर रात 11.50 बजे इंदौर पहुंचेगी।

रेलवे बोर्ड की कमेटी ने अगस्त–सितंबर में वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट देखने के बाद देशभर की 7 वंदे भारत ट्रेनों में कोच बढ़ाने का निर्णय लिया था। इंदौर-नागपुर रूट पर यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए इस ट्रेन को प्राथमिकता दी गई।

यह खबर भी पढें: मध्यप्रदेश में शीतलहर से 5 दिन की राहत, सुबह घना कोहरा छाएगा

27 जून से शुरू हुई इंदौर-भोपाल वंदे भारत ने इस रूट पर यात्रा समय को काफी कम किया था। अब 16 कोच जुड़ने से यात्रियों को सीटों की दिक्कत से भी राहत मिल सकेगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…