,

IPL 2026: राहुल द्रविड़ के बाद राजस्थान रॉयल्स ने इस दिग्गज को बनाया नया हेड कोच

- Advertisement -
Ad imageAd image

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा बदलाव करते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। संगकारा इससे पहले 2021 से 2024 के बीच रॉयल्स के हेड कोच रह चुके हैं और 2025 में उन्हें फ्रेंचाइजी का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया था। अब वे दोबारा हेड कोच की जिम्मेदारी संभालते हुए राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे।

द्रविड़ ने आईपीएल 2025 के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके कार्यकाल में राजस्थान की टीम 14 में से केवल 4 मैच जीतकर अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी।

संगकारा ने कही बड़ी बात

हेड कोच बनने के बाद संगकारा ने कहा कि टीम के साथ दोबारा काम करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि
“हमारे पास एक मजबूत कोचिंग स्टाफ है। हम खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ तैयारी देंगे और एक मजबूत टीम बनाकर उतरेंगे।”

संगकारा के मार्गदर्शन में राजस्थान रॉयल्स

  • 2022 में फाइनल तक पहुंची
  • और 2024 में प्लेऑफ में जगह बनाई थी।

राजस्थान रॉयल्स नए कप्तान की तलाश में

संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद रॉयल्स को अब नए कप्तान की तलाश है।
टीम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल जैसे युवा खिलाड़ी हैं, वहीं रवींद्र जडेजा के जुड़ने के बाद उनकी दावेदारी भी मजबूत हो गई है।

आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम नए हेड कोच और नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी और बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रखेगी।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस