IPL 2026 रिटेंशन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IPL 2026 रिटेंशन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा

आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके बाद सभी टीमें दिसंबर में होने वाले ऑक्शन के लिए रणनीति तैयार करेंगी और स्क्वाड को मजबूत बनाने की तैयारी करेंगी।

केकेआर के पास सबसे बड़ा पर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने महंगे खिलाड़ियों वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़) और आंद्रे रसेल (12 करोड़) को रिलीज कर टीम का नया गठन शुरू किया। इसके बाद KKR के पास 64.30 करोड़ रुपए बचे हैं। टीम ने क्विंटन डी कॉक और मोईन अली को भी बाहर किया। बरकरार खिलाड़ियों में अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नारायण, वरूण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और अंगकृष रघुवंशी शामिल हैं। टीम के पास 13 जगह खाली हैं, जिनमें छह विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम पैसा

मुंबई इंडियंस के पास रिटेंशन के बाद केवल 2.75 करोड़ रुपए बचे हैं। इस वजह से मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा बोली केकेआर की तरफ से लगने की उम्मीद है।

CSK ने भी बड़ी बचत की

चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को रिटेन किया और कई खिलाड़ियों को रिलीज करके 43.40 करोड़ रुपए बचाए। टीम गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए मतीशा पथिराना या बेन स्टोक्स पर नजर रख सकती है।

IPL 2026 के लिए सभी टीमों के बचे हुए पैसे:

  • कोलकाता नाइट राइडर्स: 64.30 करोड़
  • चेन्नई सुपर किंग्स: 43.40 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स: 21.80 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद: 25.50 करोड़
  • लखनऊ सुपर जाइंट्स: 22.95 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू: 16.40 करोड़
  • राजस्थान रॉयल्स: 16.05 करोड़
  • गुजरात टाइटंस: 12.90 करोड़
  • पंजाब किंग्स: 11.50 करोड़
  • मुंबई इंडियंस: 2.75 करोड़

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड