रिपोर्टर: भूपेन्द्र गबेल , EDIT BY: MOHIT JAIN
रायगढ़ में आज जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस 2025 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम सांस्कृतिक भवन ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में आयोजित होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में जनजातीय लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी, जो दर्शकों को पारंपरिक संस्कृति से रूबरू कराएंगी। इसके साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव भी आज आयोजित होगा, जिसमें अंचल की कला, संस्कृति और धरोहर का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।
लोकसभा-सांसद, राज्यसभा-सांसद सहित कई जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन आदिवासी विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।


