नौगाम पुलिस स्टेशन धमाका: गृह मंत्रालय ने कहा यह एक हादसा, आतंकी एंगल नहीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
नौगाम पुलिस स्टेशन धमाका: गृह मंत्रालय ने कहा यह एक हादसा, आतंकी एंगल नहीं

श्रीनगर के नौगांव पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात हुए विस्फोट में 9 लोगों की मौत और कई घायल हुए। गृह मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी।

धमाका कैसे हुआ
एफएसएल टीम और अन्य अधिकारियों द्वारा फरीदाबाद से बरामद भारी मात्रा में विस्फोटक और रसायन की फॉरेंसिक जांच के दौरान आकस्मिक विस्फोट हुआ। इसमें एसआईए के 1 कर्मी, एफएसएल के 3 कर्मी, 2 क्राइम सीन फोटोग्राफर, 2 राजस्व अधिकारी और 1 दर्जी की मौत हुई। 27 पुलिसकर्मी, 2 राजस्व अधिकारी और आसपास के 3 नागरिक घायल हुए।

आतंकी एंगल नहीं
डीजीपी नलिन प्रभात ने बताया कि यह कोई आतंकी हमला नहीं, बल्कि दुर्घटना थी। पुलिस स्टेशन की इमारत और आसपास की इमारतों को गंभीर नुकसान हुआ है। मृतकों के परिवारों के लिए सहायता जारी है और घटना की जांच चल रही है।

सुरक्षा और जांच
गृह मंत्रालय ने पुष्टि की कि घटना पुलिस और फॉरेंसिक टीम की बरामदगी और जांच प्रक्रिया के दौरान हुई। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में