,

लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए होंगे जमा,योजना का नाम ‘देवी सुभद्रा’ हो सकता है

1500 rupees will be deposited in the accounts of Ladli sisters, the scheme may be named 'Devi Subhadra'.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिवनी से 1 करोड़ 26 लाख 36 हजार महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपए की किस्त ट्रांसफर करेंगे। पहले यह राशि 1250 रुपए थी, जिसे कैबिनेट की मंजूरी के बाद बढ़ाकर 1500 रुपए किया गया है।

कैबिनेट ने बढ़ाई लाड़ली बहना योजना की राशि

इस योजना के तहत अब तक 29 किस्तों में 44,900 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। हर माह अब महिलाओं के खाते में 1500 रुपए की राशि डाली जाएगी।

योजना का नाम बदलकर ‘देवी सुभद्रा’ किया जा सकता है

मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि योजना का नाम ‘लाड़ली बहना’ से बदलकर ‘देवी सुभद्रा योजना’ किया जा सकता है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर फोकस

योजना के जरिए महिलाओं को गांव और शहर में स्वरोजगार चलाने के लिए अलग-अलग विभागों की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। सरकार का मकसद हर लाड़ली बहन के सुख, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करना है।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना