Mohit Jain
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के चलते इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने स्पष्ट किया है कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी कम से कम एक महीना लगेगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुई थी चोट
श्रेयस अय्यर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज का हिस्सा थे, जहां फील्डिंग के दौरान वे चोटिल हो गए थे। इस चोट ने बाद में गंभीर रूप ले लिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका ऑक्सीजन लेवल 50 तक गिर गया था और वे कुछ समय तक ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।
बीसीसीआई नहीं करना चाहती जोखिम
बीसीसीआई ने कहा है कि श्रेयस की रिकवरी को लेकर कोई भी जल्दबाजी नहीं की जाएगी। उन्हें पूर्ण फिटनेस हासिल करने के बाद ही मैदान पर उतारा जाएगा।
उपकप्तानी का पद अब खाली
ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शुभमन गिल कप्तान और श्रेयस अय्यर उपकप्तान थे। अब साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए बीसीसीआई को नए उपकप्तान की नियुक्ति करनी होगी।





