रायपुर में आक्रोश फूटा: हीरापुर-जरवाय इलाके में घंटों से चक्काजाम, 10 किमी लंबा जाम लगा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
रायपुर में आक्रोश फूटा: हीरापुर-जरवाय इलाके में घंटों से चक्काजाम, 10 किमी लंबा जाम लगा

Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

रायपुर के हीरापुर-जरवाय इलाके में निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में दो मासूम बच्चों सत्यम (10 वर्ष) और आलोक (8 वर्ष) की डूबकर मौत के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने रिंग रोड नंबर 3 पर चक्काजाम कर दिया, जो लगातार दो घंटे से जारी है।

10 किमी लंबा जाम, प्रशासनिक अफसर मौके पर मौजूद

चक्काजाम के चलते करीब 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। स्थिति को काबू में करने के लिए CSP, ADM, SDM सहित चार थानों की पुलिस टीम और अतिरिक्त बल को मौके पर तैनात किया गया है।

न्याय की मांग पर डटे नागरिक

आक्रोशित ग्रामीणों की प्रमुख मांगें हैं:

  1. मृत बच्चों के परिवार को तुरंत मुआवजा दिया जाए।
  2. निर्माण कार्य कराने वाले प्राइवेट बिल्डर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
  3. प्रशासन लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करे।

लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, चक्काजाम जारी रहेगा।

कबीर नगर थाना क्षेत्र का मामला

यह पूरी घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र की है। प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से संवाद कर स्थिति सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं।

CG TOP 10: विधानसभा में सरकार की जीत से लेकर EOW की बड़ी कार्रवाई तक

1. CG TOP 10: अविश्वास प्रस्ताव पर साय सरकार की बड़ी जीत

Chanakya Niti : जीवन में कभी खुश नहीं रह पाते ये 3 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य ने बताई इसकी वजह

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal : राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर व्यक्ति

HanumanGarhi Controversy : हनुमानगढ़ी में नहीं पढ़ी गई नमाज, सीएम के बयान पर बृजभूषण ने जताया ऐतराज

रिपोर्ट- महेश नौटियाल अयोध्या की हनुमानगढ़ी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

संवाददाता: संतोष सरावगी Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और

Sheikhpura News: बरबीघा विद्युत एसडीओ का कथित शराब पीते वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News बिहार के शेखपुरा जिले में विद्युत विभाग

Suspicious Death: सुपौल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, धान के खेत में मिला शव

रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर Suspicious Death बिहार के सुपौल जिले में एक

Uttar Pradesh Development: बुलंदशहर को 574 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

संवाददाता: सुरेश भाटी Uttar Pradesh Development उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ