हाफिज सईद की नई साजिश: बांग्लादेश से भारत पर हमले की तैयारी, लश्कर कमांडर का खुलासा, “ऑपरेशन सिंदूर” का बदला लेने की योजना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hafiz Saeed's new plot: Preparations to attack India from Bangladesh, LeT commander reveals plan to avenge Operation Sindoor

गुजरात तीन आतंकी गिरफ्तार, हाफिज के नेटवर्क से जुड़े होने की जांच

by: vijay nandan

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें संगठन का सीनियर कमांडर सैफुल्लाह सैफ भारत को सीधे तौर पर धमकी देता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो खैरपुर तामेवाली (पाकिस्तान) में 30 अक्टूबर को हुई एक रैली का बताया जा रहा है।

वीडियो में सैफुल्लाह दावा करता है कि लश्कर चीफ हाफिज सईद भारत के खिलाफ नए हमले की योजना बना रहा है और इसके लिए बांग्लादेश को लॉन्चपैड के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही है। उसके मुताबिक, “हाफिज सईद खाली नहीं बैठे हैं, वे बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। हमारे लड़ाके वहां पहले से सक्रिय हैं और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का बदला लेने के लिए तैयार हैं।”

सूत्रों के अनुसार, सईद ने अपने एक भरोसेमंद सहयोगी को बांग्लादेश भेजा है, जो वहां के युवाओं को प्रशिक्षण दे रहा है।
रैली में सैफुल्लाह ने भारत के खिलाफ ‘जंग’ छेड़ने का आह्वान किया। इसमें कई नाबालिग बच्चे भी मौजूद थे, जिन्हें आतंकी संगठन जिहाद के नाम पर बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। कमांडर ने यह भी दावा किया कि “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई में अमेरिका और बांग्लादेश अब पाकिस्तान के करीब आ रहे हैं।

पहले भी दी थी हिंदुओं के सफाए की धमकी

इससे पहले लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह खुलेआम भारत से हिंदुओं का सफाया करने की धमकी दे रहा था। माना जाता है कि यह वीडियो 22 अप्रैल के पहलगाम हमले से पहले का है।

कसूरी ने कहा था कि हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक पूरे हिंदुस्तान में ‘ला इलाहा इल्लल्लाह’ का परचम न लहरा दें। वह यह भाषण लश्कर के मुरीदके हेडक्वार्टर से दे रहा था। वही स्थान जिस पर भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान निशाना साधा था।

पाकिस्तान की सेना से नजदीकी और मोदी को धमकी

कसूरी ने खुद को “हाफिज सईद का दाहिना हाथ” बताते हुए कहा था कि पाकिस्तान मुस्लिमों का सबसे बड़ा मददगार है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी दी थी कि कश्मीर में भारतीय प्रोजेक्ट्स और बांधों को निशाना बनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सेना लश्कर को वित्तीय मदद दे रही है ताकि मुरीदके स्थित इसका मुख्यालय दोबारा बनाया जा सके, जिसे भारत ने ध्वस्त कर दिया था।

गुजरात में तीन आतंकी गिरफ्तार, जांच में कनेक्शन की पड़ताल

इसी बीच गुजरात एटीएस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इन गिरफ्तारियों का कोई संबंध हाफिज सईद या लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क से जुड़ा है।

भारत विरोधी आतंकी संगठनों की सक्रियता एक बार फिर बढ़ रही है। हाफिज सईद और उसके साथियों द्वारा बांग्लादेश के जरिए हमलों की तैयारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा अलर्ट है। वहीं, गुजरात में हुई हालिया गिरफ्तारी यह संकेत देती है कि आतंकी नेटवर्क भारत में फिर से पैर पसारने की कोशिश में हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय

Katihar Custody Death: कटिहार में पुलिस हिरासत के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा और सड़क जाम

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar Custody Death कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के

Shahrukh Gangster Arrested: 15 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहरुख पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shahrukh Gangster Arrested फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र