,

बढ़ सकती हैं बीना विधायक निर्मला सप्रे की मुश्किलें: एमपी हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष और विधायक को जारी किया नोटिस

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: सोमनाथ मिश्रा

जबलपुर: बीना विधायक निर्मला सप्रे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एमपी हाईकोर्ट ने इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और बीना विधायक निर्मला सप्रे को नोटिस जारी किया है।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी से जीतकर भाजपा नेताओं के साथ प्रचार करती नजर आई थीं बीना विधायक निर्मला सप्रे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनके कांग्रेस से दूरी बनाने के चलते विधानसभा अध्यक्ष से दल बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग की थी। जब विधानसभा अध्यक्ष ने कार्रवाई नहीं की, तब उमंग सिंघार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

एमपी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने 16 महीने बीत जाने के बावजूद कार्रवाई न होने पर कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने पूछा कि दल बदल मामले में अयोग्य घोषित करने से जुड़े प्रकरण पर 90 दिन में फैसला लिया जाना था, लेकिन 16 महीने बाद भी क्यों नहीं लिया गया निर्णय।

विधानसभा अध्यक्ष की ओर से अदालत में यह दलील दी गई कि डबलबेंच में ही मामले की सुनवाई हो सकती है। हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष के वकील की आपत्ति को खारिज कर दिया।अदालत ने इस प्रकरण की अगली सुनवाई 18 नवंबर को तय की है।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के