IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह बने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर-1 गेंदबाज, पाकिस्तानी सईद अजमल का रिकॉर्ड तोड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह बने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर-1 गेंदबाज, पाकिस्तानी सईद अजमल का रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मैच में 4 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने मुकाबला 48 रनों से जीत लिया और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पाकिस्तानी गेंदबाज को  पीछे छोड़ पहुंचे नंबर-1 की पोजीशन पर - India TV Hindi

बुमराह ने तोड़ा सईद अजमल का रिकॉर्ड
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 16 पारियों में 20 विकेट झटके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तानी गेंदबाज सईद अजमल के नाम था, जिन्होंने 11 पारियों में 19 विकेट लिए थे। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के ही तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर हैं, जिनके नाम 17 विकेट दर्ज हैं।

टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज:

  1. जसप्रीत बुमराह (भारत) – 20 विकेट (16 पारियां)
  2. सईद अजमल (पाकिस्तान) – 19 विकेट (11 पारियां)
  3. मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान) – 17 विकेट (10 पारियां)
  4. मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड) – 17 विकेट (12 पारियां)

यह खबर भी पढ़ें: WPL रिटेंशन 2026: दीप्ति शर्मा, मेग लैनिंग और एलिसा हीली जैसी दिग्गज खिलाड़ी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट

अब बुमराह के सामने नया कीर्तिमान रचने का अवसर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टी20 मैच 8 नवम्बर को ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें बुमराह के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे करने का मौका होगा। ऐसा करने पर वह तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन