,

WPL रिटेंशन 2026: दीप्ति शर्मा, मेग लैनिंग और एलिसा हीली जैसी दिग्गज खिलाड़ी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट

WPL रिटेंशन 2026: दीप्ति शर्मा, मेग लैनिंग और एलिसा हीली जैसी दिग्गज खिलाड़ी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी पांच फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कई दिग्गज खिलाड़ियों को टीमों ने बाहर कर सबको चौंका दिया है। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग, विकेटकीपर एलिसा हीली और साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट को रिलीज किया गया है।\

हरमनप्रीत, मंधाना और शैफाली पर टीमों का भरोसा
टीमों ने भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। भारत की वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, ओपनर शैफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को उनकी टीमों ने रिटेन किया है।

गुजरात जायंट्स ने लॉरा वोल्वार्ड्ट को किया रिलीज
गुजरात जायंट्स ने साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट को रिटेन नहीं किया है। नियमों के तहत केवल दो विदेशी खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जा सकता है, इसलिए टीम ने बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर को अपने पास रखा है।

यह खबर भी पढ़ें: IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह बने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर-1 गेंदबाज, पाकिस्तानी सईद अजमल का रिकॉर्ड तोड़ा

यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति और हीली को किया बाहर
यूपी वॉरियर्स ने नए सिरे से टीम बनाने का संकेत दिया है। टीम ने केवल अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता श्वेता सहरावत को रिटेन किया है और बाकी सभी बड़े नाम दीप्ति शर्मा, एलिसा हीली, सोफी एक्लेस्टोन और क्रांति गौड़ को रिलीज कर दिया है।

WPL Retention 2026 Highlights: Deepti-Wolvaardt Among High-Profile Releases  Ahead Of WPL Auction - News18

मुंबई इंडियंस ने बरकरार रखा कोर ग्रुप
मुंबई इंडियंस ने अपने कोर ग्रुप को बनाए रखा है। टीम ने नेट स्किवर-ब्रंट (₹3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (₹2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज़ (₹1.75 करोड़), अमनजोत कौर (₹1 करोड़) और जी कमलिनी (₹50 लाख) को रिटेन किया है। दिलचस्प बात यह है कि नेट स्किवर-ब्रंट को कप्तान हरमनप्रीत से भी अधिक कीमत पर रिटेन किया गया है।

Delhi Capitals Women vs RCB Women Match Preview- WPL 2024, Match 17

दिल्ली कैपिटल्स ने मेग लैनिंग को किया रिलीज
तीन लगातार फाइनल खेलने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कप्तान मेग लैनिंग को रिलीज कर दिया। टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मरिजान कैप और निकी प्रसाद को रिटेन किया है।

आरसीबी ने मंधाना और ऋचा पर जताया भरोसा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने स्मृति मंधाना (₹3.5 करोड़), ऋचा घोष (₹2.75 करोड़), एलिस पेरी (₹2 करोड़) और श्रेयंका पाटिल (₹60 लाख) को रिटेन किया है। वहीं, रेणुका ठाकुर और स्नेह राणा जैसी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है।

रिटेन खिलाड़ियों की पूरी सूची

  1. मुंबई इंडियंस: नेट स्किवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज़, अमनजोत कौर, जी कमलिनी
  2. आरसीबी: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, श्रेयंका पाटिल
  3. गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी
  4. यूपी वॉरियर्स: श्वेता सहरावत
  5. दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मरिजान कैप, निकी प्रसाद

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…