,

Ghaziabad Bus Fire: स्कूल बस बनी आग का गोला, छात्रों ने कूदकर बचाई जान

Ghaziabad bus fire accident

गाज़ियाबाद के साहिबाबाद में स्कूल बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगते ही बस चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाई और मामले की जानकारी दमकल अमले को दी। गनीमत रही कि, सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बस में सवार बच्चों में मची चीख पुकार

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक बस में 16 से ज़्यादा छात्र सवार थे। आग लगते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सहायता करने की कोशिश की, और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चों के परिजनों को जैसे ही मामले की जानकारी हुई तुरंत अभिभावकों ने मौके पर पहुंचना शुरू कर दिया।

शार्ट सर्किट से लगी बस में आग

बस में सवार बच्चों के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने अगर वक्त रहते बच्चों को बाहर नहीं निकाला होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार बस प्रीत विहार के मदर्स ग्लोबल स्कूल की थी।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा दमकल अमला

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के मुताबिक दमकल अमले को जैसे ही आगजनी की सूचना मिली टीम तुरंत रवाना हुई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने देखा कि, बस में आग लगी हुई है, और बस में बच्चे मौजूद है। अग्निशमन टीम ने तुरंत हौज बिछाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…

Chanakya Niti: जीवन में इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य नीति में बताया क्यों जरूरी है आत्मसम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख विद्वानों, रणनीतिकारों और…