,

महिला वर्ल्ड कप 2025: भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर BCCI ने खोला खजाना, 51 करोड़ का इनाम

महिला वर्ल्ड कप 2025: भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर BCCI ने खोला खजाना, 51 करोड़ का इनाम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में 52 रनों से मात दी। इस जीत के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया को 51 करोड़ रुपए की इनामी राशि देने की घोषणा की।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड महिला क्रिकेट को लगातार प्रोत्साहन दे रहा है। जय शाह के नेतृत्व में महिला क्रिकेट की पुरस्कार राशि को 2.88 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 14 मिलियन डॉलर किया गया है। पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को इस जीत के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

शेफाली और दीप्ति की दमदार बल्लेबाजी से बना बड़ा स्कोर

फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 104 रनों की शानदार साझेदारी की। शेफाली ने 78 गेंदों में 87 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं, दीप्ति शर्मा ने 58 रन और ऋचा घोष ने तेज 34 रन जोड़े। इस दमदार प्रदर्शन से भारत ने मजबूत स्कोर खड़ा किया।

दीप्ति की गेंदबाजी से ढह गई साउथ अफ्रीका की उम्मीदें

साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 101 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया की गेंदबाजी के आगे बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए। दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट झटके, जबकि शेफाली ने 2 विकेट हासिल किए। अफ्रीकी टीम 246 रनों पर सिमट गई। शेफाली को प्लेयर ऑफ द मैच और दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला।

महिला क्रिकेट के लिए नए युग की शुरुआत

भारत की यह ऐतिहासिक जीत महिला क्रिकेट के स्वर्ण युग की शुरुआत मानी जा रही है। क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि बीसीसीआई की यह बड़ी इनामी घोषणा न केवल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

अमिताभ बच्चन ने दी भदाई

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा: “भारत जीत गया! भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व चैंपियन बनी। आपने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। हार्दिक बधाई!”

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…