धनबाद में सातवीं लघु सिंचाई गणना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
District level training cum workshop organized in Dhanbad regarding 7th Minor Irrigation Census

जल संसाधन विभाग ने दी दिशा-निर्देशों की जानकारी

धनबाद में जल संसाधन विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग द्वारा टाउन हॉल में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य आगामी सातवीं लघु सिंचाई गणना, दूसरी जल निकाय गणना और पहली स्प्रिंग्स गणना से संबंधित प्रक्रियाओं, डेटा संकलन की विधियों तथा फील्ड कार्य के दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान करना था।

भविष्य की योजनाओं के लिए तैयार होंगे सटीक आंकड़े

लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता जितेन्द्र महतो ने बताया कि इस गणना में भू-जल और सतही जल सिंचाई से संबंधित योजनाओं—जैसे कुआं, कम गहरे नलकूप, सतही प्रवाह, तालाब और पोखर आदि—की गणना की जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जल निकायों के सटीक आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस गणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर लघु सिंचाई क्षेत्र में भविष्य की योजनाओं के लिए सुदृढ़ और विश्वसनीय डाटा तैयार किया जाएगा, जिससे जल संसाधन प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Sukma Development: सुकमा के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में सरकार के बड़े कदम

Sukma Development: नक्सल प्रभावित क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर