,

घर बेचने के नाम पर 89 लाख की ठगी

89 lakhs defrauded in the name of selling a house

REPORT- RATAN KUMAR

BY- ISA AHMAD

जामताड़ा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने घर बेचने के नाम पर 89 लाख रुपये की ठगी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

ऐसे रचा गया फर्जी सौदा

मामला थाना कांड संख्या 02/25, दिनांक 11 अगस्त 2025 से जुड़ा है। वादी मुकेश रवानी ने बताया कि घनश्याम महतो और विक्रम महतो ने उन्हें जामताड़ा स्टेशन के पास स्थित समीर सरकार के घर को बेचने के नाम पर झांसा दिया। आरोपियों ने समीर सरकार और उनके परिजनों का फर्जी परिचय कराते हुए सौदा 89 लाख रुपये में तय किया।

इसके बाद वादी से 84 लाख रुपये टुम्पा सर्खेल के खाते में और 35 लाख रुपये जिसु सरकार के खाते में जमा कराए गए। जांच में सामने आया कि यह पूरा सौदा फर्जी था और घर मालिक की जानकारी के बिना ठगी को अंजाम दिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 28-29 सितंबर की रात छापेमारी कर सभी आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं—

  • घनश्याम महतो
  • विक्रम महतो
  • पंचानंद दास
  • टुन्या सर्खेल
  • परिमल बाउरी
  • जिसु सरकार

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…