,

2025: जल्द शादी कर सकते है ऋतिक रोशन, यह सितारें करेंगे इस साल विवाह

- Advertisement -
Ad imageAd image
2025: Hrithik Roshan may get married soon, these stars will get married this year

साल 2025 शुरू हो चुका है। पिछले साल कई सितारे शादी के बंधन में बंधे, सोनाक्षी सिन्हा-ज़हीर इकबाल, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ उन चुनिंदा सितारों में से एक है। साल 2025 में भी कई सितारें अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर सकते है, और शादी के बंधन में बंध सकते है। इस आर्टिकल में जानते है कौन है वो सितारें जो इस लिस्ट में शामिल हो सकते है।

शिखर पहारिया-जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर पिछले कुछ समय से बिजनेसमैन शिखर पहारिया को डेट कर रही हैं। बचपन के प्रेमी कहे जाने वाले ये दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ देखे जा रहे है। हाल ही में जान्हवी को ‘शिखर’ नाम का पेंडेंट पहने हुए भी देखा गया था। इसके अलावा वो शिखर की फोटो वाली टी-शर्ट पहने भी स्पॉट की गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी के बॉलीवुड में आने के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं, लेकिन आखिरकार वे एक-दूसरे के पास वापस आ गए। सिर्फ़ जान्हवी ही नहीं बल्कि जान्हवी का पूरा परिवार शिखर को बहुत पसंद करता है। शिखर के अलावा जान्हवी का नाम कई अन्य लोगों के साथ भी जोड़ा जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल ओरी भी उन्ही में से एक है। हालांकि शिखर के नाम पर बनती सहमती के बाद ओरी के नाम पर विराम लग गया है। सूत्रों की माने तो जान्हवी और शिखर 2025 के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

राहुल मोदी-श्रद्धा कपूर

स्त्री फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर श्रद्धा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बिंदु होती हैं। पटकथा लेखक राहुल मोदी के साथ कथित लिंकअप खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। उन्हें हाल ही में उन्हें पटकथा लेखक राहुल मोदी के साथ डेटिंग करते हुए भी देखा गया है। हालांकि यह जोड़ा अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहता, लेकिन इन दोनों के बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका है। कुछ समय पहले तक यह कहा जा रहा था कि श्रद्धा और राहुल ने अलग होने का फैसला कर लिया है, लेकिन हाल ही में जब उन्हें एक बार फिर साथ देखा गया तो अफवाहों पर विराम लग गया। अब कहा जा रहा है कि यह प्रेमी जोड़ा 2025 में शादी के बंधन में बंध सकता है।

विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया

इनदिनों बी-टाउन कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। 2023 में फिल्म लस्ट स्टोरीज़ 2 की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। जैसे ही चीजें थोड़ी गंभीर हुईं, उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने का फैसला किया। दोनों को अक्सर इंटरव्यू के दौरान एक-दूसरे के बारे में बात करते और हाथ थामे हुए सार्वजनिक रूप से दिखाई देते देखा जाता है। जब से उनके रिश्ते की खबर सामने आई है, तब से फैंस सोच रहे हैं कि तमन्ना और विजय कब शादी करेंगे। जबकि पिछले कुछ समय से इस बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं, 123तेलुगु की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तमन्ना और विजय 2025 में ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके अलावा, यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जोड़ा पहले से ही अपने लिए एक आलीशान अपार्टमेंट की तलाश कर रहा है।

ऋतिक रोशन-सबा आज़ाद

ऋतिक रोशन और अभिनेत्री सबा आजाद साल 2022 में अचानक सुर्खियों में आ गए। उनकी लव लाइफ की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होने लगी। कई मर्तबा दोनों को एक साथ देखा गया है। अब ताजा जानकारी के मुताबिक एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, ऋतिक रोशन और सबा आजाद जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि, इस जोड़े ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बता दें कि ऋतिक रोशन ने पहले अपने बचपन की दोस्त सुज़ैन खान से शादी की थी, जो पूर्व अभिनेता संजय खान की बेटी हैं। अलग हुए इस जोड़े के दो बेटे हैं रेहान रोशन और हिरदान रोशन। शादीशुदा होने के बावजूद, वे अक्सर एक-दूसरे की संगति का आनंद लेते देखे जाते हैं।

कबीर बहिया-कृति सनोन

कृति सनोन हाल ही में काजोल के साथ दो पत्ती में अपने अभिनय के लिए काफी प्रशंसा बटोर रही हैं। अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में कभी खुलकर बात न करने के बावजूद, कहा जाता है कि वे यूके के व्यवसायी कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। यह भी बताया गया कि कृति ने अपना जन्मदिन भी उनके साथ ग्रीस में मनाया। इसके अलावा, कृति और कबीर अक्सर एक-दूसरे के परिवार के साथ समय बिताते देखे जाते हैं। अब, यह देखना बाकी है कि क्या ये दोनों 2025 में शादी की कसम खाते हैं।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,