,

वायनाड में भूस्खलन प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, बहन प्रियंका गांधी रही साथ

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी बहन पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ केरल के वायनाड पहुंचे। जहां उन्होंने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र चूरलमाला और मेप्पाडी की एक हॉस्पिटल और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने एक सामुदायिक भवन में जाकर भूस्खलन पीड़ितों से मुलाकात की और लोगों की सहायता करने का आश्वासन दिया।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

लोकसभा में विपक्ष के नेता और वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा, “यह वायनाड, केरल और पूरे देश के लिए एक भयावह त्रासदी है। हम परिस्थिति को देखने आए हैं और यहां पर परिस्थिति दर्दनाक है। हम पीड़ितों की सहायता की पूरी कोशिश करेंगे। अभी कई काम हैं जो करना है। यहां पर मदद कर रहे सभी लोगों का धन्यवाद करूंगा। मेडिकल टीम का शुक्रिया अदा करता हूं।”

मेरे लिए यह एक राष्ट्रीय आपदा है

लोकसभा में विपक्ष के नेता और वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा, “मेरे लिए यह एक राष्ट्रीय आपदा है। अभी राहत-बचाव और सहायता का वक्त है… मुझे वायनाड के लोगों की सहायता की चिंता है ना कि राजनीति की।अभी समय यह सुनिश्चित करने का है कि सभी तरह की सहायता मिले। मुझे अभी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे वायनाड के लोगों में दिलचस्पी है। मुझे पता है कि अपनों को खोने का गम क्या होता है। मैं गौरवान्वित हूं कि वायनाड के साथ इस घड़ी में वायनाड के लोग, देश के लोग खड़े हैं।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कही ये बात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भूस्खलन प्रभावित पीड़ितों से मुलाकात के बाद कहा, \”हमने पूरे दिन लोगों से मुलाकात की है जो इस आपदा से जूझ रहे हैं। हम लोगों को हर संभव सहायता के लिए यहां आए हैं। ऐसे समय में हमें कष्ट से गुजर रहे लोगों की मदद के लिए आगे आने की जरूरत है। प्रशासन और राज्य सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है। आपदा से प्रभावित ज्यादातर लोगों का कहना है कि वे उसी इलाके में रहना चाहते हैं। हमें उसके पुनर्वास लिए कोई समाधान निकालना होगा।\”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…