राजस्थान में क्रैश हुआ वायुसेना का विमान, जलकर खाक, फिर भी जानमाल का नुकसान नहीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

राजस्थान के जैसलमेर के पास भारतीय वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा जैसलमेर से 25 किलोमीटर दूर पीथला गांव के पास में हुआ. टोही विमान सुनसान इलाके में जा गिरा और गिरते ही मलबा में तब्दील हो गया. जानकारी के मुताबिक इस घटना से किसी प्रकार की कोई जानमाल की हानि नहीं हुई.

विमान जलकर खाक

विमान के जमीन में गिरते ही तेज धमाका हुआ. जिससे आसपास के लोग पहुंचे. उन्होंने देखा विमान में आग लग गई. और देखते ही देखते विमान मलबा में तब्दील हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस दमकल के साथ पहुंची. इसके अलावा वायुसेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन

वायुसेना ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसके जानकारी दी. उन्होंने लिखा- भारतीय वायु सेना का एक दूर से संचालित विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. किसी भी कर्मी या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. दुर्घटना का कारण जानने के लिए भारतीय वायु सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया गया है.

Delhi Election Result 2025 Live: कालकाजी सीट पर आतिशी, बिधूड़ी और अलका का मुकाबला, रुझान क्या कहते हैं?

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की