,

मेट्टुपालयम में बोले PM मोदी- पूरे तमिलनाडु में भाजपा छाई NDA करेगी DMK की विदाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मेट्टुपालयम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा आज मैं देख रहा हूं, पूरे तमिलनाडु में भाजपा ही छाई हुई है. हर कोई कह रहा है, DMK की विदाई भाजपा और NDA ही करेगी. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. DMK और कांग्रेस जैसी ‘फैमिली’ पार्टियों का एक ही एजेंडा रहता है, किसी भी तरह झूठ बोलकर सरकार में बने रहो. कांग्रेस ने इतने दशकों तक गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीबी नहीं हटी. ये NDA सरकार है जिसने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.

NDA सरकार \’सबका साथ, सबका विकास\’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश में जब कांग्रेस सरकार थी, राज्यों के साथ इस आधार पर भेदभाव होता था कि कहां किस पार्टी की सरकार है. लेकिन NDA सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन पर काम कर रही है. हम कहते हैं विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु. इसलिए हमने पिछले 10 सालों में तमिलनाडु के विकास के लिए लाखों-करोड़ों रुपये लगाए हैं.” 

80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस-DMK के INDI गठबंधन ने दशकों तक SC-ST, OBC समाज के करोड़ों लोगों को मकान, पानी, बिजली के लिए तरसा कर रखा. क्योंकि इनकी सोच थी कि सबको मकान और बिजली नहीं मिल सकता. लेकिन भाजपा सरकार ने करोड़ों लोगों को पीएम आवास दिया, हर गांव तक बिजली पहुंचाई, 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दिया और इसमें अधिकांश SC-ST, OBC समाज के लोग हैं.”

आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, \”इन फैमिली पार्टियों को लगता है कि इनके बेटे-बेटियों के अलावा कोई गरीब आदिवासी बड़े पद पर बैठ ही नहीं सकता है. लेकिन भाजपा ने पहली बार एक आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया और उस समय भी  INDI अलायंस वालों ने उनका घोर विरोध किया.\”

Delhi Election Result 2025 Live: कालकाजी सीट पर आतिशी, बिधूड़ी और अलका का मुकाबला, रुझान क्या कहते हैं?

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…