,

मणिपुर में दो महिलाओं को पुलिस ने ही किया था भीड़ के हवाले, सीबीआई जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले साल हुई हिंसा के दौरान दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया था। इस वारदात का वीडियो वायरल होने पर सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंपी थी। अब CBI ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में खुलासा किया गया है कि मणिपुर पुलिस के अधिकारियों ने ही महिलाओं को भीड़ के हवाले किया था।

महिलाओं ने पुलिस से मांगी थी मदद

चार्जशीट में कहा गया है कि इन महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी में शरण मांगी थी। लेकिन, पुलिस ने दोनों महिलाओं को भीड़ के बीच छोड़ दिया, जिसके बाद भीड़ ने उन्हें निर्वस्त्र करके परेड कराई और फिर उनके साथ यौन शोषण किया। इन महिलाओं में से एक कारगिल युद्ध लड़ चुके सैनिक की पत्नी थी। 
चार्जशीट के मुताबिक, यह भीड़ कांगपोकपी जिले में महिलाओं के गांव में जबरदस्ती दाखिल हुई थी। कई विक्टिम के साथ दोनों महिलाएं भीड़ से बचने के लिए जंगल की तरफ भागीं, लेकिन भीड़ ने उन्हें देख लिया। भीड़ में से कुछ लोगों ने महिलाओं से कहा कि वे सड़क किनारे खड़ी पुलिस की गाड़ी के पास पहुंचकर मदद मांगें।

पुलिस ने जीप को भीड़ के बीच ले जाकर खड़ा कर दिया

किसी तरह महिलाएं पुलिस की गाड़ी तक पहुंचीं और उसके अंदर बैठ गईं। इसके बाद भी ड्राइवर और दो पुलिसवाले गाड़ी में शांति से बैठे रहे। तीन-चार पुलिसवाले गाड़ी के बाहर खड़े थे। इन महिलाओं के साथ एक पुरुष विक्टिम भी पुलिस की गाड़ी में बैठा था, उसने पुलिसवालों से हाथ जोड़कर कहा कि उन्हें किसी सुरक्षित जगह ले चलें, लेकिन पुलिसवालों ने उसे जवाब दिया कि गाड़ी की चाबी नहीं है। बाद में पुलिस ने जीप को भीड़ के बीच ले जाकर खड़ा कर दिया और वहां से चले गए।

NEET UG 2025 परीक्षा तिथि घोषित: सभी महत्वपूर्ण जानकारी

FT MBA रैंकिंग 2025 में भारतीय बी-स्कूल्स: ISB सबसे ऊपर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…