,

बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले से पहले घर से बेघर हुए ये दो कंटेस्टेंट, शो को मिले टॉप 7 कंटेस्टेंट

रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ अपने ग्रैंड फिनाले के नजदीक पहुंच रहा है, फैंस में अब ये जानने के लिए उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर शो का विनर कौन बनेगा और चमचमाती ट्रॉफी को अपने घर कौन लेकर जाएगा। बीते हफ्ते लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट थे। बता दें कि शो के आखिरी वीकेंड का वार में शिवानी कुमारी और विशाल पांडे दोनों को ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ हाउस से बाहर कर दिया गया है।

‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवानी और विशाल को शो से बाहर कर दिया गया है। पिछले हफ्ते शिवानी ने टास्क जीता था, जिससे कई लोगों को विश्वास हो गया था कि केवल विशाल पांडे ही शो से एलिमिनेट हो सकते है। हालांकि एक्स ट्वीट में बताया गया कि घर में डबल एविक्शन हुआ, जिसमें शिवानी के बाद विशाल पांडे को देर रात घर से बेघर कर दिया गया।                                        

एविक्शन पर फैंस का फूटा गुस्सा

हालांकि अब फैंस इस एविक्शन पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। रियलिटी शो को पंसद करने वाले यूजर्स का मानना ​​था कि विशाल और शिवानी दोनों टॉप फाइव में जाने के हकदार थे और अरमान और कृतिका को बाहर किया जाना चाहिए था। बता दें कि अब रणवीर शौरी, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, सना मकबूल, नेजी,  साई केतन राव, लवकेश कटारिया टॉप 7 में आ गए हैं। अब देखना होगा कि इन घरवालों में से कौन रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’  का विनर बनता है। 

‘बिग बॉस ओटीटी  3’ में  विशाल पांडे, सना मकबुल, रणवीर शौरी, नेजी, साई केतन राव, दीपक चौरसिया, अरमान मलिक, चंद्रिका दीक्षित, लवकेश कटारिया, पॉलोमी दास, पायल मलिक, मुनीषा खटवानी, कृतिका मलिक, शिवानी कुमारी, नीरज गोयत, सना सुल्तान खान घर में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे।

2 अगस्त को होगा \’बिग बॉस ओटीटी 3\’ का फिनाले

बता दें कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का 2 अगस्त को फिनाले होने वाला है। 2 अगस्त दिन शुक्रवार को दर्शकों को इस सीजन का विनर मिल जाएगा। वहीं एक तरफ जहां फैंस इस शो से भरपूर आनंद ले रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ फैंस बेसब्री से सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को देखने का इंतजार कर रहे हैं।              

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…