,

खत्म होने वाली है पहले चरण की वोटिंग, मणिपुर में महिलाओं ने किया हंगामा तो कहीं प्रत्याशी पुलिस अधिकारियों से भिड़े

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग लगभग समाप्ति की ओर हैं. सुबह 7 बजे से कुल 21 राज्यों के 102 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहे हैं. पहले चरण में ही कई लोकसभा में वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से नहीं हो सके. मणिपुर के इंफाल में महिलाओं ने पोलिंग बूथ में जाकर हंगामा और तोड़फोड़ किया. वहीं पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में भी कथित रूप से पथराव हुआ. इसके अलावा यूपी और राजस्थान में भी शांति भंग होने की खबर सामने आई है.

मणिपुर में हंगामा

मणिपुर के इंफाल में 5 थोंगजू, 31 खोंगमान जोन में हंगामा हुआ. यहां कुछ महिलाओं ने अनियमितता का आरोप लगाकर तोड़ फोड़ किया. और हंगामा करने के बाद मतदान भी रोक दिया गया. इसके बाद मतदान अधिकारी ने मतदान केंद्र बंद कर दिया.

पश्चिम बंगाल में हंगामा

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई है. यहां पुलिस ने डबग्राम-फुलबारी से बीजेपी विधायक शिखा चटर्जी को एक पोलिंग बूथ में घुसने से रोका. जब पुलिस उन्हें हिरासत में लेने लगी, तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. इसके बाद पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में जारेदार झड़प हुई. हालांकि, इसके बाद शिखा चटर्जी वहां से निकल गईं. इसके अलावा कूचबिहार में भी पथराव की खबर सामने आई है. इसमें बीजेपी का एक कार्यकर्ता भी चोटिल हो गया.

मेदिनीपुर में कथित पथराव की घटना पर बीजेपी का हमला

पूर्व मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल): पश्चिम मेदिनीपुर में कथित पथराव की घटना पर भाजपा नेता और मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, \”राज्यपाल ने एकदम सही कहा है. आज चुनाव के 3 घंटे के अंदर 198 शिकायतें चुनाव आयोग को मिलती हैं और सबसे ज्यादा शिकायत पुलिस के खिलाफ मिलती हैं. पुलिस निष्क्रिय है. ऐसा नहीं चल सकता.\” राजस्थान के नागौर में फ़र्ज़ी मतदान को लेकर आरएलपी और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए. इसके चलते तेजपाल मिर्धा को चोटें आई हैं. इसके अलावा यूपी में सपा और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए.

Delhi Election Result 2025 Live: कालकाजी सीट पर आतिशी, बिधूड़ी और अलका का मुकाबला, रुझान क्या कहते हैं?

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…