,

असम-सिक्किम में बाढ़ को लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया का बड़ा बयान, कहा-11 हजार करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि असम और सिक्किम में बाढ़ प्रबंधन के लिए लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की विशेष धनराशि निर्धारित की गई है तथा बजट के प्रावधानों के अनुसार इस क्षेत्र में भारतीय डाक भुगतान बैंक की 100 नयी शाखाएं खोली जाएंगी।

गुवाहाटी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि अगले 12 महीनों में देश के सभी गांवों को दूरसंचार संपर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री सिंधिया ने कहा कि इस उद्देश्य के लिए मंत्रिमंडल ने विशेष धनराशि स्वीकृत की है और वह स्वयं हर सप्ताह काम की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “प्रधानमंत्री लक्ष्य की 100 प्रतिशत प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने देश में लगभग 24 हजार ऐसे गांवों की पहचान की है, जो अभी भी दूरसंचार संपर्क के दायरे से बहुत दूर हैं।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कही ये बात

सिंधिया ने कहा कि इन सभी गांवों तक पहुंचने के लिए एक विशेष योजना पहले ही शुरू की जा चुकी है और इस उद्देश्य के लिए धनराशि भी मंजूर कर दी गई है। मंत्री ने कहा कि ज्यादातर गांव पूर्वोत्तर राज्यों के हैं और इन स्थानों तक पहुंचने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। सिंधिया ने कहा कि नए दूरसंचार अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक बुनियादी ढांचे की स्थापना की जा रही है और वी-सैट व उपग्रह जैसी मिश्रित प्रौद्योगिकी का उपयोग कर 12 महीनों के भीतर 100 फीसदी लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में काम किया जा रहा है।

बजट में पूर्वोत्तर राज्यों के लिए धन आवंटन के बारे में भी बात की

उन्होंने कहा, “मैं साप्ताहिक आधार पर काम की निगरानी कर रहा हूं और 13 से 14 हजार गांवों को इस योजना के दायरे में लाया गया है। सिंधिया ने 2024-25 के केंद्रीय बजट में पूर्वोत्तर राज्यों के लिए धन आवंटन के बारे में भी बात की। उन्होंने दावा किया, “पिछले 75 वर्षों से पूर्वोत्तर को अनाथ माना जाता रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस क्षेत्र को विकास का इंजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 उन्होंने कहा कि असम और सिक्किम में बाढ़ प्रबंधन के लिए लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की विशेष धनराशि निर्धारित की गई है तथा बजट के प्रावधानों के अनुसार इस क्षेत्र में भारतीय डाक भुगतान बैंक की 100 नयी शाखाएं खोली जाएंगी।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा