,

पति को छोड़ा, भतीजे के साथ लिव-इन में रही महिला; अब लगाया दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र से एक बेहद उलझा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही भतीजे पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर भतीजे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, लेकिन अब भतीजे ने शादी से इनकार कर दिया और भाग गया।


भतीजे से हुआ प्यार, पति और बच्चे छोड़ दिए

30 वर्षीय पीड़िता की शादी करीब छह साल पहले गदाईपुरा निवासी एक युवक से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं और वे किराए के मकान में रहते थे। उसी मकान में महिला का भतीजा भी दूसरे कमरे में किराए पर रहता था।
आए-जाए के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दो साल पहले महिला ने पति और बच्चों को छोड़कर भतीजे के साथ रहने का फैसला किया


शादी का वादा कर बनाए संबंध

महिला का आरोप है कि भतीजे ने शादी का वादा कर जेसी मिल इलाके में किराए का कमरा लिया और दोनों साथ रहने लगे। इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने। लेकिन जैसे ही महिला ने शादी के लिए दबाव डाला, आरोपी ने इनकार कर दिया और धमकाकर वहां से फरार हो गया।


FIR दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

पीड़िता ने हजीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: 1. सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की विशेष आराधना सावन

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. दुर्ग के स्पा सेंटर में

MP: Top 10

MP: 1. सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की विशेष आराधना सावन

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति