,

मध्यप्रदेशः कौन होगा पुलिस का नया मुखिया, 3 अधिकारियों के नाम हुए पैनल में शामिल

मध्यप्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त होने जा रह है, इसके साथ ही अब नए मुखिया की तलाश शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने 9 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम यूपीएससी मुख्यालय भेजे थे। जिसके चलते गुरूवार को यूपीएससी मुख्यालय में बैठक हुई। बैठक में 3 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम पैनल में फाइनल किए गए है। माना जा रहा है कि इन तीनों में से ही किसी एक का मुखिया बनना तय है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री किसे पुलिस का नया मुखिया बनाते है।

30 नवम्बर को सेवानिवृत्त होने जा रहे है सुधीर सक्सेना
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के डायरेक्टर जनरल पुलिस सुधीर सक्सेना 30 नवम्बर को रिटायर्ड होने जा रहे है। इसके चलते नए डीजीपी की तलाश तेज हो गई। राज्य सरकार ने 9 पुलिस अधिकारियों के नाम यूपीएससी मुख्यालय भेजे थे, जिनमें अरविंद कुमार, कैलाश मकवाना, अजय शर्मा, डीजी जेल जीपी सिंह, स्पेशल डीजी वरुण कपूर, आलोक रंजन, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव,उपेन्द्र जैन और योगेश मुद्गल शामिल थे।

3 में किसी एक का डीजीपी बनना तय
राज्य सरकार के द्वारा भेजे गए वरिष्ठ अधिकारियों के नाम में यूपीएससी मुख्यालय ने तीन नाम फाइनल किए है। जिनमें अरविन्द कुमार, कैलाश मकवाना, अजय शर्मा शामिल है। माना जा रहा है कि इन तीनों में से ही किसी एक का डीजीपी बनना तय है।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में जलती चिता से…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज 'लोकतंत्र…

Chanakya Neeti: रिश्तेदारों से भूलकर भी साझा न करें ये 11 बातें, निजी जानकारी बाहर आने पर हो सकता है नुकसान

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…